अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, अब पत्नी ने दे दी जान

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, अब पत्नी ने दे दी जान कहते हैं प्यार-मोहब्बत-इश्क वो बला है, जो इस समाज को कई बार दर्द देता है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं पढ़ें यह रिपोर्ट. मुंगेर : बड़े अरमान से प्यार करने वाले जोड़े ने शादी की. पर, उन्हें क्या पता था कि इस तरह उनकी जिंदगी

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, अब पत्नी ने दे दी जान

Article Advertisement

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, अब पत्नी ने दे दी जान कहते हैं प्यार-मोहब्बत-इश्क वो बला है, जो इस समाज को कई बार दर्द देता है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं पढ़ें यह रिपोर्ट. मुंगेर : बड़े अरमान से प्यार करने वाले जोड़े ने शादी की. पर, उन्हें क्या पता था कि इस तरह उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी. ये दर्द-ए-दास्तां है प्राची और उज्जवल विश्वकर्मा की. जो अब इस दुनियां में नहीं रहे. पति के बाद पत्नी ने की आत्महत्या : 9 महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया. परिवार के साथ उपरवाले को भी शायद यह मंजूर नहीं था. तभी तो पति के चिता की आग अभी ठंड भी नहीं हुई थी कि पत्नी ने भी जान दे दी. यह मामला मुंगेर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर का है. एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे परिवारवाले : कहा जा रहा है कि पहले पति ने फिर बाद में पत्नी ने आत्महत्या कर ली. पर दोनों परिवार वालों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है. ''दो दिन पूर्व मृतका के पति ने घर में आत्महत्या कर ली थी. पति की मौत का सदमा पत्नी नहीं सह पाई और आज उसने भी आत्महत्या कर ली है. पूर्व में पति की हत्या का मामला परिजनों द्वारा दर्ज कराया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.''- सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष 9 महीने किया प्रेम विवाह : अब आपको 9 महीने पीछे लिए चलते हैं. जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी अजीमगंज निवासी टुनटुन विश्वकर्मा की बेटी प्राची घर से एक किलोमीटर दूर हटिया चौक निवासी शंभू विश्वकर्मा के पुत्र उज्जवल विश्वकर्मा को दिल दे बैठी. घरवालों के विरोध के बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया दोनों पर बनाया जा रहा था काफी दवाब : दोनों, परिवारवालों से अलग भाड़े पर घर लेकर रह रहे थे. खुशहाल जिंदगी बीत रही थी, पर इस शादी के बाद दोनों पर काफी दवाब बना हुआ था. इसी बीच दो दिन पहले उज्जवल ने आत्महत्या कर ली. जिसको लेकर उज्ज्वल के परिजनों ने प्राची के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया. प्रेमी जोड़े की अकाल मौत : दो दिन बाद यानी आज प्राची ने भी मौत को गले लगा लिया. अब प्राची के परिवार वाले उज्जवल के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मतलब दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. पुलिस तफ्तीश कर रही है. पर एक सच्चाई यह है कि प्रेमी जोड़े की अकाल मौत हो चुकी है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह सोचने की आवश्यक्ता है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read