अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

चार बीघा जमीन के विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 6 लोगों के खिलाफ FIR

चार बीघा जमीन के विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 6 लोगों के खिलाफ FIR बांका के बेलहर में चार बीघा जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी. बांका: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में 76 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

चार बीघा जमीन के विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 6 लोगों के खिलाफ FIR

Article Advertisement

चार बीघा जमीन के विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 6 लोगों के खिलाफ FIR बांका के बेलहर में चार बीघा जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी. बांका: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में 76 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. घटना के समय उनके साथ रहे साढू का बेटा सिंहेश्वर कुमार जख्मी हो गया. जख्मी युवक को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना कैराजोर गांव की है. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. क्या है विवादः जख्मी सिंहेश्वर यादव ने कैराजोर गांव का रहने वाले. मृतक कारू यादव की कैराजोर में ससुराल थी. सिंहेश्वर ने बताया कि उनके नाना गणेश यादव ने उसकी माता आलो देवी एवं कारू यादव के पुत्र उदय यादव के नाम से दो-दो बीघा जमीन केवाला किया था. जमीन उनके दखल कब्ज में है. इसी जमीन को लेकर नाना के गोतिया से विवाद चल रहा है. जख्मी सिंहेश्वर के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है. कैसे हुई हत्याः सिंहेश्वर ने बताया कि उसके मौसा कारू यादव का घर झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बखोरीबधान गांव में है. मौसा के साथ कैराजोर गांव स्थित हिरनियांटांड़ में निर्माणाधीन मकान में थे. रात में करीब 12 बजे कुल्हाड़ी और फरसा लेकर गोतिया के लोग आए और उन दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई. वे चीखने चिल्लाने लगा तो सभी व्यक्ति मौके पर से भाग निकले. इसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी. 20-25 साल से चल रहा विवादः सिंहेश्वर ने बताया कि घटना के आरोपियों से करीब 20-25 वर्षों से विवाद चल रहा है. इस संबंध में पूर्व में कई बार लड़ाई झगड़ा एवं केस मुकदमा हुआ था. जनता दरबार में भी मामला पहुंचा था. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की पहल पर पंचायत भी हुई थी लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए. करीब तीन-चार महीने पहले सरकारी अमीन से जमीन की मापी करवायी गयी. इसके बाद वहां झोपड़ी बनायी थी, जिसे विपक्षियों के द्वारा गिरा दिया. "जमीन के विवाद में वृद्ध की हत्या करने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है." - राजकिशोर कुमार, बेलहर डीएसपी  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read