कोर्ट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, परिजनों ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप - MURDER IN NALANDA नालंदा में बेखौफ बदमाशों दिनदहाड़े ई रिक्शा चालक को गोलियों से छलनी कर दिया है. युवक हिलसा कोर्ट से लौट रहा था. नालंदा: बिहार के नालंदा में एक युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान धर्मवीर यादव के तौर पर की गई है. घटना के संबंध में मृतक के भाई मिथलेश यादव ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र हथकट्टा रोड मोड़ के पास ई रिक्शा चालक को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गयी है. कोर्ट से लौट रहा था युवक: घटना को लेकर शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि ई रिक्शा चालक का उसकी पत्नी से तलाक को लेकर केस हिलसा कोर्ट में चल रहा है. वह अपने ही ई रिक्शा से हिलसा कोर्ट में तलाकनामे के केस में हाजिरी लगाने के बाद अपने गांव गोपी बीघा लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने चलती ई रिक्शा में चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों ने इस घटना को लेकर पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है. "ई रिक्शा से धर्मवीर हिलसा कोर्ट में तलाकनामे के केस में हाजिरी लगाने गया था. धर्मवीर का उसकी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में केस चल रहा था. पत्नी ने ही उसकी निर्मम हत्या करवाई है."- मिथलेश यादव, मृतक का भाई जांच के लिए पहुंचे डीएसपी : खेत में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने कहा कि गोली चलने की आवाज पर जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे. उनका कहना है कि पीछा कर सुनसान इलाका देख घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलने पर डीएसपी हिलसा सुमित कुमार के साथ दो थानों की पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. हालांकि पुलिस घटना के कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है. हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. "आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है. परिवार के लोग जो बात बता रहे हैं, इस बात की भी छानबीन की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा." - सुमित कुमार, हिलसा डीएसपी, नालंदा
Article Advertisement
Crime
कोर्ट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, परिजनों ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप - MURDER IN NALANDA
कोर्ट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, परिजनों ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप - MURDER IN NALANDA नालंदा में बेखौफ बदमाशों दिनदहाड़े ई रिक्शा चालक को गोलियों से छलनी कर दिया है. युवक हिलसा कोर्ट से लौट रहा था. नालंदा: बिहार के नालंदा में एक युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने क
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
