एक झाड़ू को लेकर खूनी खेल, बहू की मौत, सास अस्पताल में भर्ती आंगन में रखे एक झाड़ू को लेकर खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. मामला समस्तीपुर के चांदपुर धमौन का है. पढ़ें समस्तीपुर : कहते हैं मौत के लिए क्या, कब और कौन कारण बन जाए कोई नहीं कह सकता. बिहार के समस्तीपुर से जो मामला सामने आया है उससे हर कोई हैरान है. एक झाड़ू को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. जिसमें एक परिवार की बहू की मौत हो गयी, वहीं सास गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. झाड़ू को लेकर रक्त चरित्र : इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह पटोरी थाना अन्तर्गत चांदपुर धमौन गांव की मनीष कुमार राय की मां मानती देवी ने देखा कि आंगन में रखे उसके नए झाड़ू को किसी ने पुराने झाड़ू से बदल लिया है. इस मामले को लेकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. बचाने गयी बहू की गई जान : फिर क्या था, पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्ते के पाटीदार से झड़प होने लगी. झाड़ू को लेकर यह झड़प हिंसक हो गयी. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मानती देवी पर धावा बोल दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने आयी मानती की बहू की भी उनलोगों ने पिटाई कर दी. आज गांव पहुंचा शव : इस मारपीट में बुरी तरह से घायल दोनों सास-बहू को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया. हालात खराब देख परिजन दोनों को पटना के एक अस्पताल में एडमिट किये. 24 अक्टूबर की रात बहू कविता देवी की मौत हो गयी. वहीं मानती देवी गंभीर हालात में अस्पताल में इलाजरत हैं. इधर शुक्रवार दोपहर शव के गांव आने के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है. मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पटोरी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. वहीं पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि, ''इस मामले में नामजद एफआईआर पड़ोस के रिश्तेदार पर किया गया है. जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में जांच की जा रही है.''
Crime
एक झाड़ू को लेकर खूनी खेल, बहू की मौत, सास अस्पताल में भर्ती
एक झाड़ू को लेकर खूनी खेल, बहू की मौत, सास अस्पताल में भर्ती आंगन में रखे एक झाड़ू को लेकर खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. मामला समस्तीपुर के चांदपुर धमौन का है. पढ़ें समस्तीपुर : कहते हैं मौत के लिए क्या, कब और कौन कारण बन जाए कोई नहीं कह सकता. बिहार के समस्तीपुर से जो मामला सामने आय
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
