पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने पत्रकार अजीज मेनन की कथित हत्या मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है।
पत्रकार का शव पिछले महीने एक नहर में मिला था।
डॉन न्यूज के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च) को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जेआईटी को अपने साक्ष्य 15 दिनों के अंदर जमा करने होंगे और वे किसी भी एजेंसी या विभाग के सदस्यों से सहायता ले सकते हैं।
सिंधी टीवी चैनल केटीएन न्यूज और सिंधी भाषी अखबार ख्वाहिश से जुड़े अजीज का शव नौशहरो फिरोज में नहर में 16 फरवरी को मिला था।
उनकी कथित हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मारे गए पत्रकार के भाई हाफिज मेनन ने मीडिया को बताया कि अजीज पास के एक गांव में स्टोरी कवर करने गया था, उसके साथ कैमरामैन ओवैस कुरैशी भी था।
जाने के कुछ घंटों के बाद ही उसका शव मिला, जिसे इलेक्ट्रिक के तार से बांधा गया था।
अपने 30 साल के लंबे करियर के दौरान 56 वर्षीय पत्रकार को अक्सर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिलती रहती थी।
अजीज के शव की बरामदगी के बाद पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि संदिग्ध मौत की जांच के लिए नेशनल एसेंबली स्पीकर की अध्यक्षता में एक जेआईटी का गठन किया जाए।
हालांकि सिंध प्रांत की सत्तारूढ़ पार्टी ने उनकी मांगों का विरोध करते हुए कहा कि अजीज की मौत प्रांतीय मामला है और नेशनल एसेंबली के स्पीकर द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए जेआईटी का गठन करने की आवश्यकता नहीं है।
SOURCE-HINDUSTAN
Article Advertisement
Crime
पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या की जांच के लिए बनी जेआईटी, पिछले महीने नहर में मिला था शव
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने पत्रकार अजीज मेनन की कथित हत्या मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है। पत्रकार का शव पिछले महीने एक नहर में मिला था। डॉन न्यूज के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च) को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जेआईटी को अपने साक्ष्य 15 दिनों के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
