अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जमुई में 6 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, बेरहम पिता ने ही उतारा मौत के घाट

जमुई में हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या करने और बच्ची के शव को दफनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शख्स कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पिता है. पिता ने ही बेरहमी से अपनी बेटी की हत्या की थी. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहली पत्नी के सा

जमुई में 6 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, बेरहम पिता ने ही उतारा मौत के घाट

Article Advertisement

जमुई में हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या करने और बच्ची के शव को दफनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शख्स कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पिता है. पिता ने ही बेरहमी से अपनी बेटी की हत्या की थी. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहली पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. पहले दोनों ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी. फिर मिलकर शव को डैम के पास दफना दिया. दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए की हत्या की गई है. होली पर दिया वारदात को अंजाम मिली जानकारी के अनुसार होली पर आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी को 6 महीने की बेटी के साथ बुलाया और कफ सीरप में जहर देकर बच्ची की हत्या कर दी. बाद में शव को दफना दिया. यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने दिल्ली में 2020 में दुसरी शादी की थी. आरोपी युवक का नाम शंभू यादव है. वहीं, शंभू की दूसरी पत्नी का नाम निशा देवी है. मामला बरहट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का है.   दिल्ली में शंभू ने निशा से की थी दुसरी शादी मिली जानकारी के अनुसार शंभू नौकरी की तलाश में कुछ साल पहले दिल्ली गया था. वहीं, उसकी मुलाकात निशा देवी से हुई थी. दिल्ली में शंभू ऑटो चलाकार पैसे कमाता था. 2020 में शंभू ने निशा से दूसरी शादी की थी. जिसकी जानकारी कुछ ही समय में पहली पच्नी सिंधू को लग गई थी. सिंधू अपने पति की दूसरी शादी का लगातार विरोध कर रही थी, जिसके चलते दोनों ने दूसरी पत्नी निशा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को जमुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, वारदात में दूसरी आरोपी सिंधू अभी भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read