अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मुरलीगंज उपवितरणी नहर के समीप गला रेतकर युवक की हत्या

मुरलीगंज उपवितरणी नहर के समीप गला रेतकर युवक की हत्या इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल समीप सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गयी – मृतक युवक त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 25 का था निवासी जदिया. थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के मुरलीगंज उपवितरणी नहर समीप शनिवार की रात एक युवक की अपराध

मुरलीगंज उपवितरणी नहर के समीप गला रेतकर युवक की हत्या

Article Advertisement

मुरलीगंज उपवितरणी नहर के समीप गला रेतकर युवक की हत्या इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल समीप सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गयी – मृतक युवक त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 25 का था निवासी जदिया. थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के मुरलीगंज उपवितरणी नहर समीप शनिवार की रात एक युवक की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 25 निवासी राजानंद यादव का 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल समीप सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, राजेश्वरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर घटनास्थल का बारीकी से जांच पड़ताल किये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. घटनास्थल से पुलिस ने मृत युवक की बीआर 50 टी/9418 नम्बर की पल्सर बाइक को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read