अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

'बिहार में सिर्फ माफिया सुरक्षित' मुंगेर ASI की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव

'बिहार में सिर्फ माफिया सुरक्षित' मुंगेर ASI की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव Murder of ASI in Munger: बिहार के मुंगेर में हुए एएसआई की हत्या के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में सिर्फ माफिया ही सुरक्षित हैं। आम आदमी नहीं। पप्पू यादव ने सहायक पुल

'बिहार में सिर्फ माफिया सुरक्षित' मुंगेर ASI की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव

Article Advertisement

'बिहार में सिर्फ माफिया सुरक्षित' मुंगेर ASI की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव Murder of ASI in Munger: बिहार के मुंगेर में हुए एएसआई की हत्या के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में सिर्फ माफिया ही सुरक्षित हैं।

Article Advertisement

आम आदमी नहीं। पप्पू यादव ने सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार की हत्या के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को मुंगेर में सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार की हत्या के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में आम आदमी नहीं माफिया, अपराधी सुरक्षित हैं, क्योंकि उन्हें संरक्षण दिया जाता है। पत्रकारों से बातचीत   पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं, लेकिन सरकार तो चल रही है। जिस तरह बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और नेता भ्रष्टाचारियों को चुनाव लड़ने और जितवाने के लिए पार्टी ज्वाइन करवा रहे हैं, ऊपर से नीचे बिहार का एक ही हाल है। यहां के लोग भगवान भरोसे जिंदा हैं। यहां माफिया, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और दलाल सुरक्षित हैं। बिफरे पप्पू यादव   पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वह झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी।          

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read