अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 29 जून (भाषा) फतेहपुर जिले के जाफरगंज में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतपुर गांव के रहने वाले जगरूप ने 16 जून से ससुराल से लापता अपनी ब

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया

Article Advertisement

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 29 जून (भाषा) फतेहपुर जिले के जाफरगंज में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतपुर गांव के रहने वाले जगरूप ने 16 जून से ससुराल से लापता अपनी बेटी ज्योति (22) की गुमशुदगी की रिपोर्ट गत 18 जून को थाने में दर्ज करवाई थी।

Article Advertisement

उसने बाद में अपने दामाद राजेश (25) पर उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि आरोप के आधार पर राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने (राजेश ने) अपनी पत्नी ज्योति की हत्याकर उसका शव चित्रकूट के अनुसुइया आश्रम के जंगल में जलाने का अपराध स्वीकार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि राजेश की निशानदेही पर सोमवार को जंगल से शव के अवशेष बरामद कर उनका पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। सिंह ने बताया कि इस दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि एक महिला से उसके अवैध सम्बन्ध हैं, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर शव जला दिया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read