नौकरी के नाम पर बिहार में ‘अय्याशी’, कंपनी बनाकर 200 लड़कियों से रेप, अबॉर्शन कराने के भी आरोप बिहार के मुजफ्फरपुर में जॉब के नाम पर 200 युवतियों के साथ यौन शोषण का खेल चल रहा है।
इस मामले का खुलासा एक पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि नौकरी का लालच देकर कैसे उन्हें शिकार बनाया जा रहा है, क्या है बिहार का ये पूरा मामला, जानिए.. ये उन 200 महिलाओं की कहानी आपको हैरान कर देगी और सोचने पर मजबूर कर देगी कि बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी देने के नाम पर कैसे यौन शोषण का शिकार हुईं है।
India
नौकरी के नाम पर बिहार में ‘अय्याशी’, कंपनी बनाकर 200 लड़कियों से रेप, अबॉर्शन कराने के भी आरोप
नौकरी के नाम पर बिहार में ‘अय्याशी’, कंपनी बनाकर 200 लड़कियों से रेप, अबॉर्शन कराने के भी आरोप बिहार के मुजफ्फरपुर में जॉब के नाम पर 200 युवतियों के साथ यौन शोषण का खेल चल रहा है। इस मामले का खुलासा एक पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि नौकरी का लालच देकर कैसे उन्हें शिकार बनाया जा रहा है,

Article Advertisement
Article Advertisement
दरअसल, मुजफ्फरपुर में नौकरी का झांसा देकर महिलाओं का यौन शोषण किया गया है।
इस मामले में एक नहीं.. दो नहीं पूरी 200 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
बिहार में ऐसा मामला पहले कभी नहीं सुना होगा।
जॉब के नाम पर कुछ लोगों ने कंपनी खोलकर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया है।
इस घटना से स्थानीय प्रशासन तक हिल गया है।
जी हां, मुजफ्फरपुर में नौकरी देने के नाम पर करीब 200 महिलाओं के साथ हुआ वो बेहद शर्मनाक है।
झकझोर कर रख देगी ये घटना मुजफ्फरपुर में ऐसी घटनाएं आप को सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या आज के समय में घर की बेटी, बहू सेफ है या नहीं?
नौकरी देने के नाम पर इस बड़े जाल में मासूम लड़कियां शिकार हुई हैं।
ये मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है, जहां 180 लड़कियों को जॉब देने का झांसा देकर बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई और इसके साथ ही उनका यौन शोषण तक किया गया।
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट इस पूरे मामले को लेकर छपरा कि एक पीड़िता ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता के अनुसार, फेसबुक पर महिलाओं के लिए जॉब ऑफर के पोस्ट की मदद से डीवीआर ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ी, जहां अप्लाई करने पर चुनने के बाद प्रशिक्षण के नाम 20 हजार रुपये की मांग की गई।
उसने बताया कि पैसा जमा करने के बाद कई सारी लड़कियों के साथ अहियापुर थाना क्षेत्र में ही बखरी के पास रखा गया।
लगभग 3 महीने होने के बाद भी जब सैलरी नहीं मिली, तो उसने संस्था के CMD तिलक सिंह के सामने अपनी बात रखी और तब पता चला कि अगर वो 50 और लड़कियों को इससे जोड़ती है, तो इससे उसकी सैलरी 50000 कर दी जाएगी।
लड़कियों को बनाया शिकार पीड़िता के अनुसार, जब उसने 50 और लोगों को जोड़ने में असफल रही है, तो उस पर प्रेशर बनाया गया और उसके मोबाइल के कांटेक्ट लिस्ट के हिसाब से लोगों को जोड़ने को बोला गया।
उसने बताया कि तब तक उसे कंपनी की सच्चाई पता नहीं थी और इसी लालच के चलते अपने फोन से और लोगों को कंपनी से जोड़ना शुरू कर दिया।
इसी बीच अहियापुर स्थित संस्था के ऑफिस और हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी हुई, जहां से कई सारी लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया।
इस छापेमारी का पता चलते ही कंपनी के सीएमडी ने उसे और बाकी लोगों को हाजीपुर शिफ्ट करवा दिया।
जहां उसके साथ जबरदस्ती कंपनी के सीएमडी ने शादी कर ली।
जबरदस्ती हुई और गर्भपात कराया पीड़िता के साथ कंपनी के CMD तिलक सिंह ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और जब वह प्रेग्नेंट हो गई थी, तो उसका अबॉर्शन करा दिया गया।
इसके अलावा पीड़िता ने अपने घर जाने की जिद की तो उसे खूब मारा पीटा जाता था।
कंपनी करती थी यौन शोषण पीड़िता ने कंपनी के फर्जीवाड़े को समझते ही सबसे पहले मामला दर्ज कराया।
उसके मुताबिक, यहां लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जाता है।
कोई लड़की इधर-उधर न भाग पाए तो इसके लिए हट्टे-कट्टे आदमी तैनात किए जाते हैं।
लड़कियों को फंसाने के लिए रिश्तेदारों से फोन करवाकर और युवतियों को बुलाया जाता है।
उन्हें भी नौकरी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया जाता है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
