अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Muzaffarpur News: नाबालिग से 5 दिन तक हैवानियत करते रहे 6 लोग, छठे दिन FIR, 2 गिरफ्तार

Muzaffarpur News: नाबालिग से 5 दिन तक हैवानियत करते रहे 6 लोग, छठे दिन FIR, 2 गिरफ्तार Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 6 लड़कों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। सभी आरोपी लड़की के गांव के ही हैं। घटना 1 मार्च की है और 6 मार्च को लड़की ने मामला दर्ज कराया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने इसका वीड

Muzaffarpur News: नाबालिग से 5 दिन तक हैवानियत करते रहे 6 लोग, छठे दिन FIR, 2 गिरफ्तार

Article Advertisement

Muzaffarpur News: नाबालिग से 5 दिन तक हैवानियत करते रहे 6 लोग, छठे दिन FIR, 2 गिरफ्तार Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 6 लड़कों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। सभी आरोपी लड़की के गांव के ही हैं। घटना 1 मार्च की है और 6 मार्च को लड़की ने मामला दर्ज कराया है।

Article Advertisement

दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गांव के ही 6 युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के आवेदन में लिखा है कि मेरी बहन की तबीयत खराब होने के कारण मेरी मां और बहन अस्पताल गए हुए थे। घर पर मैं अकेले थी, शाम को शौच के लिए घर के पीछे निकली तो वहां पहले बगल का एक लड़का आया। थोड़ी ही देर में पांच अन्य लड़के वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर गलत काम किया। पीड़िता का भाई राज्य से बाहर नौकरी करता है। जानकारी मिलने पर जब भाई घर लौट आया तब थाना को आवेदन दिया गया है। ग्रामीण एसपी विद्यसागर ने बताया कि मणियारी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। यह 1 तारीख की घटना है और मां ने कहा कि पहले भाई को आ जाने दो फिर सोच-समझकर कुछ होगा। आवेदन के आलोक में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी भी कर ली गई है और बाकी फरार हैं। इनमें से एक लड़के के साथ लड़की की बातचीत होती थी और उसी लड़के ने और लड़कों को बुला लिया था। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर गई थी और वहां से कुछ नमूने भी लिए गए हैं। जल्द ही बचे आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। क्या कहती है पुलिस मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि नाबालिग को अगवा करके उसके साथ 6 लड़कों ने गलत काम किया है। एफआईआर दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद किशोरी के बयान पर कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाने में मिले आवेदन के अनुसार, पीड़िता के साथ दुष्कर्म, मारपीट और तेजाब लेकर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। इसके अलावा घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की भी धमकी दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read