ट्रेन की टिकट के साथ लोगों को चूना लगाता था यह गिरोह; ऐसे हुआ पर्दफाश Muzaffarpur Train Ticket Tampering Gang Exposed: मुजफ्फरपुर की आरपीएफ टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर छापेमारी की और पटना से गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Crime
ट्रेन की टिकट के साथ लोगों को चूना लगाता था यह गिरोह; ऐसे हुआ पर्दफाश
ट्रेन की टिकट के साथ लोगों को चूना लगाता था यह गिरोह; ऐसे हुआ पर्दफाश Muzaffarpur Train Ticket Tampering Gang Exposed: मुजफ्फरपुर की आरपीएफ टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर छापेमारी की और पटना से गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया ह

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
यहां पुलिस ने ट्रेन टिकट टेम्परिंग करने वाले एक गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है।
यह गिरोह लोकल ट्रेन की टिकट को टेंपरिंग कर उसे लंबी दूरी की टिकट बनाते थे।
फिर इसी टिकट को काउंटर पर खड़े भोले-भाले लोगों को बेच देते थे।
मुजफ्फरपुर की आरपीएफ टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर छापेमारी की और पटना से गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आरोपियों के पास से सैकड़ों मोहर, जाली टिकट और कई मोबाइल फोन बरामद हुए है।
थोड़ा अगल तरीके से काम करता था गिरोह पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों के अपराध करने का तरीका थोड़ा अगल था।
पहले गिरोह का एक सदस्य किसी भी व्यस्त रेलवे जंक्शन से पास के ही किसी दूसरे स्टेशन की लोकल टिकट खरीद लेता था।
इसके बाद गिरोह का दूसरा सदस्य उस लोकल ट्रेन टिकट को लंबी दूरी के अंतर्राज्यीय ट्रेन टिकट में बदलता था।
इसके बाद गिरोह के लोग रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर खड़े लोगों को झासा देकर ये टिकट उन्हें बेच देते है।
ऐसे हुआ गिरोह का पर्दफाश इस गिरोह के काले कारनामे का पर्दफाश तब हुआ जब एक यात्री ने अपने 2 महीने पहले खरीदी ट्रेन टिकट को वापस करने गया।
तब उसे पता चला कि उसका टिकट टेंपरिंग किया हुआ है।
इसके बाद उस यात्री ने मुजफ्फरपुर के थाने में केस दर्ज करवाया।
इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
मुजफ्फरपुर की आरपीएफ टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए केस का अनुसंधान शुरू किया।
अखिरकार 2 महीने के अथक प्रयास के बाद मुजफ्फरपुर की आरपीएफ टीम को पटना के गोरिया टोली इलाके के होटल में गिरोह के 4 सदस्यों के ठिकाने के बारे में पता चला।
टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की और गिरोह के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने दी है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
