किसी का कैमियो, तो किसी का डेब्यू… Nadaaniyan के वो पाइंट, जो फिल्म देखने को करते हैं मजबूर Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, उनकी फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
कुछ लोगों ने फिल्म को देख लिया है और कुछ ने नहीं देखा है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस फिल्म को क्यों देखें?
तो आइए जानते हैं... Nadaaniyan: सैफ अली खान के शहजादे इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर जमकर धमाल मचा रही है।
लोग घर बैठे इस फिल्म का मजा ले रहे हैं।
इंटरनेट पर फिल्म की खूब तारीफ हुई है।
अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है और इसको देखने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं, तो हम आपको इस फिल्म के वो पाइंट बता रहे हैं , जो इसको देखने पर मजबूर करते हैं।
आइए जानते हैं… क्यों देखें फिल्म ‘नादानियां’?
इब्राहिम अली खान का डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में इब्राहिम ना सिर्फ लीड रोल निभा रहे हैं बल्कि इस फिल्म से उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू भी किया है।
फिल्म में इब्राहिम की एक्टिंग कमाल की है और वो अपने किरदार में ढलते हुए नजर आए हैं।
इब्राहिम की डेब्यू फिल्म और उनकी एक्टिंग के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
ओरी का कैमियो बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी वैसे तो अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इब्राहिम की डेब्यू फिल्म में ओरी भी नजर आ रहे हैं।
हालांकि, फिल्म में ओरी का सिर्फ कैमियो है, जो बस चंद सेकंड के लिए नजर आता है, लेकिन अगर आप भी ओरी के फैन हैं, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
फिल्म की कहानी इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ की अगर कहानी की बात करें तो फिल्म आज की जेनरेशन से बहुत मेल खाती है।
फिल्म की कहानी में प्यार, दोस्ती, धोखा, लड़ाई सब देखने को मिल रहा है।
कुल मिलाकर फिल्म पूरी एंटरटेनिंग है और इसलिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
लव स्टोरी इस फिल्म की लव स्टोरी भी कमाल की है, जो शुरू तो फेक के बेसिस पर होती है, लेकिन बाद में वो झूठ ही सच बन जाता है।
भले ही फिल्म में प्यार के लिए कई चीजें दिखाई गई है, लेकिन ये सच है कि इंसान अपने प्यार के लिए सब करता है, फिर चाहे वो उससे नाराज ही क्यों ना हो।
इसलिए भी आप इस फिल्म को देश सकते हैं।
सैफ अली से बेटे का कम्पेरिजन इस फिल्म में इब्राहिम में लोग सैफ अली खान की झलक देख रहे हैं और उनसे कम्पेरिजन भी कर रहे हैं।
इब्राहिम ने अपनी फिल्म से पिता की तरह ही लोगों का दिल जीता है और कमाल का काम किया है।
फिल्म भले ही ओटीटी पर आई है, लेकिन फिर भी लोगों को पसंद आ रही है, तो अगर आप भी इब्राहिम के फैन हैं, तो इस फिल्म को देख सकते हैं।
कब रिलीज हुई फिल्म?
बता दें कि इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की ये फिल्म 7 मार्च 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
फिल्म को शौना गौतम ने डायरेक्ट किया है।
वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो इसे रीवा राजदान कपूर, इशिता मोइत्रा, जहान हांडा ने लिखा है।
इब्राहिम और खुशी के अलावा अगर फिल्म के स्टार्स की बात करें तो इसमें सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा, जुगल हंसराज, अपूर्वा मखीजा शामिल हैं।
Article Advertisement
Entertainment
किसी का कैमियो, तो किसी का डेब्यू… Nadaaniyan के वो पाइंट, जो फिल्म देखने को करते हैं मजबूर
किसी का कैमियो, तो किसी का डेब्यू… Nadaaniyan के वो पाइंट, जो फिल्म देखने को करते हैं मजबूर Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, उनकी फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। कुछ लोगों ने फिल्म को देख लिया है और कुछ ने नहीं देखा है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस फिल्म को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें

Entertainment
दुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सव

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15190 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6767 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6022 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5663 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5254 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15190 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6767 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6022 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5663 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5254 views
