अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) अभिनेता गोविंदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिये अपने प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया। गोविंदा (57) लगभग एक सप्ताह तक घर में पृथकवास में थे। उन्हो

गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

Article Advertisement

गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) अभिनेता गोविंदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिये अपने प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया।

Article Advertisement

गोविंदा (57) लगभग एक सप्ताह तक घर में पृथकवास में थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें 'कोई क्लीनिकल लक्षण' महसूस नहीं हो रहे हैं। अभिनेता ने एक बयान में कहा, 'जांच में मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैंने पूरी तरह सुनिश्चित होने के लिये आरटी-पीसीआर जांच के साथ-साथ सीटी स्कैन भी कराया था। मैं बेशुमार शुभकामनाओं के लिये अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी बदौलत में जल्द ही वायरस को हरा पाया। मेरी चिकित्सा टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read