अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

नागपुर में कथित गोहत्या को लेकर तनाव

नागपुर में कथित गोहत्या को लेकर तनाव नागपुर, 21 अगस्त (भाषा) नागपुर शहर के पचपावली इलाके में शनिवार शाम गोवध की एक कथित घटना को लेकर तनाव फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद इलाके में दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की एक टीम को तैनात

नागपुर में कथित गोहत्या को लेकर तनाव

Article Advertisement

नागपुर में कथित गोहत्या को लेकर तनाव नागपुर, 21 अगस्त (भाषा) नागपुर शहर के पचपावली इलाके में शनिवार शाम गोवध की एक कथित घटना को लेकर तनाव फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद इलाके में दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की एक टीम को तैनात किया गया।

Article Advertisement

महाराष्ट्र में गाय और बैल के वध पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया कि एक गाय का वध किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस उपायुक्त लोहित मटानी और वरिष्ठ निरीक्षक संजय मेंढे मौके पर पहुंचे और एक युवक को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कथित घटना की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की जांच जारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read