9 साल की बच्ची को रेप के बाद थमाए 20 रुपये, नागपुर से आया हैरान करने वाला मामला महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
एक शख्स ने 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है।
घटना के वक्त पीड़िता की 5 साल की बहन भी घर में मौजूद थी।
India
9 साल की बच्ची को रेप के बाद थमाए 20 रुपये, नागपुर से आया हैरान करने वाला मामला
9 साल की बच्ची को रेप के बाद थमाए 20 रुपये, नागपुर से आया हैरान करने वाला मामला महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है। घटना के वक्त पीड़िता की 5 साल की बहन भी घर में मौजूद थी। Nagpur 9 Year Girl Rape Case: महाराष्ट्र

Article Advertisement
Article Advertisement
Nagpur 9 Year Girl Rape Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।
एक अंजान शख्स ने 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है।
आरोपी ने बहन के सामने 9 साल की मासूम का रेप किया और बहन को 20 रुपये देकर चुप रहने की धमकी दे डाली।
पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।
घर में जबरन घुसा आरोपी यह घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है।
पीड़िता के माता-पिता पेशे से मजदूर हैं।
इसलिए उनकी दोनों बच्चियां घर में अकेले रहती थीं।
पीड़िता की उम्र 9 साल है और उसकी छोटी बहन 5 साल की है।
रविवार की शाम एक अंजान शख्स उनके घर आया और बच्चियों से उनके माता-पिता के बारे में पूछा।
बच्चियों ने बताया कि वो घर पर नहीं हैं।
ऐसे में आरोपी जबरदस्ती घर में घुस गया और 9 साल की पीड़िता का बलात्कार करने लगा।
20 रुपये के साथ दी चुप रहने की धमकी पीड़िता की छोटी बहन अपनी आंखों से यह सब होते हुए देख रही थी।
खबरों की मानें तो आरोपी ने रेप के बाद आरोपी ने उसकी छोटी बहन को 20 रुपये थमाए और किसी के सामने मुंह न खोलने की धमकी देकर वहां से भाग निकला।
शाम को माता-पिता घर आए तो बड़ी बेटी की बेसुध हालत में मिली और छोटी बेटी ने उन्हें पूरी कहानी सुना डाली।
पुलिस ने करवाया मेडिकल टेस्ट माता-पिता पीड़िता को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई।
पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा था।
पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हालांकि दोनों बच्चियां आरोपी को नहीं जानती हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी मराठी बोल रहा था और उसके माथे पर टीका था।
इसके अलावा पुलिस को आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं है।
पुलिस को करीबी पर शक पुलिस को शक है कि किसी जान-पहचान के शख्स ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी या पड़ोसी हो सकता है।
उसे पता था कि इस समय बच्चियां घर में अकेली रहती हैं।
उसी समय आरोपी ने 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
