अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ मानवाधिकार दिवस पर मंगलवार को भाकपा माले ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में अधिकार मार्च निकाला। भाकपा माले के नेतृत्व में गांधी मैदान से जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर भ्रमण करते हुए लोहिया नगर चौक पर सभा में बदल गया।जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तमाम

नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

Article Advertisement

नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ मानवाधिकार दिवस पर मंगलवार को भाकपा माले ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में अधिकार मार्च निकाला। भाकपा माले के नेतृत्व में गांधी मैदान से जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर भ्रमण करते हुए लोहिया नगर चौक पर सभा में बदल गया।जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तमाम विरोध के बावजूद नागरिकता संशोधन बिल संसद में पेश कर दिया है।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। सार्वजनिक शिक्षा फीस में बढ़ोतरी और जेएनयू के शिक्षकों और छात्रों के खिलाफ हो रहे फासीवादी हमलों के खिलाफ देश भर में आवाज उठ रही है। जिला सह सचिव अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा नागरिकता के अधिकार पर हमला कर रही है। मौके पर मो. नज्जो, गुणेश्वर मंडल, उपेन्द्र सादा, मो. फारुक, राम प्रसाद यादव, रामचंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, जयकृष्ण यादव, मो. मन्नान, राजेन्द्र राम, गजेन्द्र पंडित, लीला देवी, अमेरिका देवी, नीलम देवी, हकरु सादा, मो. सद्दाम, ऐक्टू नेता फुलदेव पासवान, चंदेश्वरी शर्मा, मो. फिरोज आदि मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read