अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार बोर्ड 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों को राहत, आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार बोर्ड 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों को राहत, आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटी

Article Advertisement

Bihar

सिमरी बख्तियारपुर में बारिश के बीच सड़क काट कर नाला निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल | Nala Construction News

सिमरी बख्तियारपुर — नगर परिषद क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में कांग्रेस ऑफिस के निकट चल रहा नाला निर्माण कार्य आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बीते कई दिनों से चल रहे इस कार्य के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का चलना-फिरना कठिन हो गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में पूर्व से निर्मित लगभग त

सिमरी बख्तियारपुर में बारिश के बीच सड़क काट कर नाला निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल | Nala Construction News

Article Advertisement

सिमरी बख्तियारपुर — नगर परिषद क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में कांग्रेस ऑफिस के निकट चल रहा नाला निर्माण कार्य आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बीते कई दिनों से चल रहे इस कार्य के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का चलना-फिरना कठिन हो गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में पूर्व से निर्मित लगभग तीस फीट चौड़ी सड़क को काटकर एक नाले से दूसरे नाले को जोड़ने का कार्य विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है। शनिवार रात नाले की ढलाई के बाद हुई भारी बारिश से नाले में पानी भर गया। रविवार को सेक्शन मशीन की मदद से जलनिकासी की गई, लेकिन रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने स्थिति जस की तस कर दी। सोमवार सुबह फिर से मशीन से जलनिकासी कराई गई। नगर परिषद द्वारा यह कार्य 3 सितंबर से शुरू किया गया था, लेकिन यह बेहद धीमी गति से चल रहा है। 3 तारीख की रात थोड़ी देर काम हुआ, फिर रुक गया। 6 सितंबर को फिर शुरू हुआ और थोड़ी देर में बंद हो गया। 8 सितंबर से फिर कार्य प्रारंभ हुआ, जो अब तक अधूरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। सड़क काटकर कछुआ चाल में काम कराया जा रहा है। ढलाई के तुरंत बाद बारिश होने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई विशेष पहल नहीं कर रहे। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर लोग चिंतित हैं कि कार्य कब तक पूरा होगा। बताया जाता है कि मुख्य बाजार के नाले से स्टेशन चौक की ओर पानी निकासी होती थी। स्टेशन चौक और होटल गली में अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती थी। रेलवे और स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इसका समाधान निकालने की मांग की जा रही थी, लेकिन ऐसा समय चुना गया है जब त्योहार और बारिश का मौसम अपने चरम पर है। इस संबंध में नगर परिषद के जेई दीपक कुमार ने बताया कि बारिश के कारण परेशानी हो रही है, कार्य सही ढंग से हो रहा है और विभागीय स्तर से कराया जा रहा है। चार-पांच दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read