अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

नालंदा में युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने होटल में लगायी आग

नालंदा में युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने होटल में लगायी आग जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के तीना गांव के बोखरा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के सिर में लगी। इससे तीना गांव निवासी शिवचरण प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार उर्फ जट्टा की घटनास्

नालंदा में युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने होटल में लगायी आग

Article Advertisement

नालंदा में युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने होटल में लगायी आग जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के तीना गांव के बोखरा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के सिर में लगी। इससे तीना गांव निवासी शिवचरण प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार उर्फ जट्टा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक विधायक के भाई का ड्राइवर बताया जाता है। हादसे के बाद नाराज लोगों ने जमकर बवाल किया। घटनास्थल के पास एक होटल को फूंक दिया। घंटों सड़क जाम रखी। जाम के दौरान राहगीरों से मारपीट की। इतना ही नहीं लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे फोड़ दिये। सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखकर पुलिस को अपने कदम पीछे हटाने पड़े। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी। एसपी निलेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पूर्व का विवाद सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। नालंदा होटल के पास मारी गोली: प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक कार लेकर नालंदा होटल खाना खाने के लिए आया था। होटल कार के मालिक की ही है। चालक ने होटल के पास कार लगा दी। डिक्की खोलकर वह कुछ सामान निकाल रहा था। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आये और उसपर गोली चला दी। निशाना चूक गया और गोली कार के पिछले शीशे में लग गयी। उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने दूसरी गोली चला दी जो उसके सिर में लग गयी। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। चालक की वहीं पर मौत हो गयी। लोगों ने पांच राउंड फायरिंग का दावा किया है। सड़क पर आग जलाकर किया जाम घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। लोगों ने सड़क जाम कर दी। गुस्साये लोगों ने होटल में आग लगा दी। आग लगते ही होटल धू-धू कर जलने लगा। इसपर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वहां पर खड़ी कार व स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने बाइक चालक व कार चालक की पिटाई कर दी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। संख्या बल कम रहने के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा। एसपी के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की पुलिस ग्रामीण सड़क जाम करते हुए रामघाट बाजार पहुंच गये। लोगों की भीड़ देखकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटनास्थल के पास से ग्रामीणों ने दो खोखा भी बरामद किया है। हंगामे के करीब दो घंटे बाद एसपी निलेश कुमार, डीएसपी इम्तियाज अहमद समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास करने में लगे रहे। इधर गुस्साये लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। तीन भाइयों से सबसे छोटा था शैलेश ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी किरण कुमारी रो-रोकर बेहोश हो रही थी। मृतक का एक पुत्र है, चार साल का शौर्य और एक बेटी है दो साल की कनक। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक करीब 10 सालों से होटल संचालक का कार चला रहा है। मौत के बाद परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read