नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिल रहे हैं. जिले के सिलाव थाना अंतर्गत धरहरा गांव में 5 से 7 की संख्या में आए अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह समर्थक सह दूर के रिश्तेदार कुमार प्रगति को गोली मार दी. नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिल रहे हैं. जिले के सिलाव थाना अंतर्गत धरहरा गांव में 5 से 7 की संख्या में आए अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह समर्थक सह दूर के रिश्तेदार कुमार प्रगति को गोली मार दी. वारदात में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, घायल को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तुरंत ही पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से गोली मारी गई है. 'आरसीपी सिंह के पास क्यों जाते हो' घायल व्यक्ति के बयान के अनुसार उसके द्वारा गांव में आरपी सिंह का कार्यक्रम कराया गया था. तब से उस लोगों ने दुश्मनी बना रखी थी. जिसका परिणाम आज देखने को मिला. आज कुमार प्रगति के पेट में एक गोली मार दी और यह भी कहा कि तुम आरसीपी सिंह के पास क्यों जाते हो. उसको भी देख लेंगे और आज तुमको भी देख लेते हैं. मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं, नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रगति पिंटू कुमार को आपसी रंजिश के चलते गोली मारी गई है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुट गई है. आरसीपी सिंह ने JDU पर लगाया आरोप वहीं, इस मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस पर गोली चलाई गई वह मेरा करीबी रिश्तेदार है. वह मुझसे मिलने आता रहता है आज भी वह मुझसे मिलने आया था, लेकिन मिलने के बाद उसे मारने की कोशिश की गई. उसे गोली मारी गई और उससे कहा गया कि उसे मेरा साथ छोड़ देना चाहिए नहीं तो उसे मार दिया जाएगा. वह(पीड़ित) एक ऐसे व्यक्ति का नाम ले रहा है जो जद(यू) से है. नीतीश कुमार में राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए वे (जद(यू) मेरे रिश्तेदारों पर हमला कर रही है. सम्राट चौधरी ने सरकार को घेरा वहीं, इस मामले पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में गुंडाराज स्थापित कर चैन की बंसी बजा रही है चाचा भतीजे की सरकार. पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बिहार की जनता खौफ के साए में जी रही है और बिहारवासी गुंडाराज की भेंट चढ़ते जा रहे हैं. नीतीश बाबू के राज में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. https://twitter.com/samrat4bjp/status/1698390486762053804?s=20
Article Advertisement
Crime
नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली
नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिल रहे हैं. जिले के सिलाव थाना अंतर्गत धरहरा गांव में 5 से 7 की संख्या में आए अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह समर्थक सह दूर के रिश्तेदार कुमार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
