नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
एक युवक ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी।
युवक ने आरोप लगाया कि महिला डायन है।
वह उसे तांत्रिक के पास ले जा रहा था।
6 माह पहले एक घटना हुई थी।
उसके बाद से आरोपी महिला से रंजिश रख रहा है।
बिहार के नालंदा जिले में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है।
एक महिला को युवक ने डायन बताया।
वह उसे एक तांत्रिक के पास ले जाना चाह रहा था।
वारदात दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्विगहा गांव की है।
जहां 6 माह पूर्व एक बच्ची की मौत हो गई थी।
मृतका के परिवार ने एक महिला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।
महिला को आरोपी परिवार डायन बताकर अक्सर गालीगलौज करता था।
रविवार दोपहर को इस परिवार का एक युवक महिला को एक तांत्रिक के पास ले जाना चाह रहा था।
महिला के इन्कार करने पर युवक गुस्से में आ गया।
उसने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी।
जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने मौके पर आकर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
लेकिन आरोपी यहां भी महिला का पीछा करते आ धमका।
वह महिला को तांत्रिक के पास ले जाने के लिए अड़ गया।
इसके बाद आसपास के लोगों के विरोध करने पर वह भाग गया।
पुलिस ने महिला की शिकायत ले ली है।
मामले की जांच की जा रही है।
महिला ने बताया कि आरोपी के परिवार में एक बच्ची की 6 माह पूर्व ठंड लगने से मौत हो गई थी।
लेकिन ये लोग मौत का जिम्मेदार उसे मानते हैं।
उसे 6 माह से डायन कहकर तंग किया जा रहा है।
आरोपी का परिवार अक्सर उससे गालीगलौज करता है।
पहले भी सामने आया था ऐसा मामला कुछ दिन पहले भी जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था।
एक महिला को डायन बताकर कुछ लोगों ने इतना पीटा था कि वह अधमरी हो गई थी।
जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती करवाया था।
पावापुरी पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की थी।
रमन मांझी नाम के शख्स ने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ दरिंदगी की थी।
जिसके बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया था।
बिहार के बगहा में भी अगस्त माह में दरिंदगी का मामला सामने आया था।
कुछ लोगों ने महिला को डायन बताकर गांव में घुमाया था।
महिला का मुंह काला भी किया गया था।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा था।
Article Advertisement
Crime
नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला
नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि महिला डायन है। वह उसे तांत्रिक के पास ले जा रहा था। 6 माह पहले एक घटना हुई थी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
