iPhone को पाने की सनक!
बेटे ने अपनों के साथ ही कर दिया ‘खेल’ Nalanda Robbery: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
जहां एक युवक ने अपने ही घर में लूट करवा दी।
युवक ने ऐसा आईफोन के लिए किया।
Nalanda Robbery: आपने आईफोन के लिए लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखा होगा।
यहां तक मीम देखे-सुने होंगे कि लोग किडनी बेचकर भी आईफोन लेने के लिए तैयार हैं।
शोरूम के बाहर खचाखच भीड़ भी देखी होगी, लेकिन एक छात्र ने इस आईफोन को पाने के लिए ऐसी साजिश रची कि जिसे देख लोगों के होश उड़ गए।
दरअसल, पुलिस ने एक लूट कांड का भंडाफोड़ किया है।
जिसकी सच्चाई सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
अपने ही घर में करवा दी लूट बिहार के नालंदा में आइफोन के खरीदने के लिए एक बेटे ने ही अपने ही घर में लूट करवा दी।
उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची।
उसने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1 लाख रुपये की चोरी करा दी।
घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है।
बेटे को बनाया बंधक इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा है।
इसके साथ ही एक युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद किया है।
बुधवार दोपहर सदर डीएसपी नुरुल हक ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सर्वोदय नगर के रहने वाले शिव शंकर पांडेय की ओर से सूचना दी गई कि घर का दरवाजा तोड़ और बेटे को बंधक बनाकर गोदरेज में रखे करीब 1 लाख नगद और लाखों रुपये का जेवरात लूट लिए गए।
पुलिस ने बरामद किया लूट का सामान घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाली बात पता चली।
जांच में पुलिस को पता लगा आईफोन खरीदने के लिए शिकायतकर्ता के बेटे ने ही दोस्तों के साथ मिलकर अपने घर में चोरी की साजिश रची थी।
इस मामले में वादी के बेटे सहित 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया।
इन लोगों के पास से चोरी का सामान और कैश बरामद हो गया है।
पुलिस ने 1 लाख 780 रुपये के सोने-चांदी के जेवर, कटर और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
Article Advertisement
Education
iPhone को पाने की सनक! बेटे ने अपनों के साथ ही कर दिया ‘खेल’
iPhone को पाने की सनक! बेटे ने अपनों के साथ ही कर दिया ‘खेल’ Nalanda Robbery: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही घर में लूट करवा दी। युवक ने ऐसा आईफोन के लिए किया। Nalanda Robbery: आपने आईफोन के लिए लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखा होगा। यहां तक मीम देख

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
