अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

मुजफ्फरपुर के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं

मुजफ्फरपुर के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर सेंटिंग के दौरान तेल टैंकर की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, पढ़े पूरी खबर- मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में शंटिंग के दौरान नारायणपुर अनंत स्टेशन पर हाद

मुजफ्फरपुर के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं

Article Advertisement

मुजफ्फरपुर के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर सेंटिंग के दौरान तेल टैंकर की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, पढ़े पूरी खबर- मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में शंटिंग के दौरान नारायणपुर अनंत स्टेशन पर हादसा हो गया. मालगाड़ी की तीन बोगिया पटरी से उतर गईं. मौके पर रेल अधिकारी और राहत टीम पहुंच गई है. ट्रेन को ट्रैक पर चढ़ाने के लिए रेस्क्यू टीम जुट गई. सूचना मिलने तक ट्रैक को दुरुस्त कर मालगाड़ी को वापस ट्रैक पर चढ़ा दिया गया है. मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतरी : बता दें कि मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेल खंड के बीच में पडने वाला नारायणपुर अनंत स्टेशन जहां मालगाड़ी आती है. इसी स्टेशन पर ट्रेनों से लोडिंग और अनलोडिंग की जाती है. तभी शेंटरिंग के दौरान मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतर गई. दीपावली होने की वजह से रेल कर्मियोंं में हड़कंप मच गया. सभी कर्मी परेशान हो गए. 3 घंटे में वापस पटरी पर चढ़ाया गया : सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची तो सिर्फ बोगी के ही बेपटरी होने की बात समाने आई. 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेन को ट्रैक पर वापस ले लिया गया. कोई नुकसान नहीं होने की खबर पर सभी ने राहत की सांस ली. हादसों से रेलवे की साख पर सवाल : आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. जिसके चलते रेलवे को लेकर चर्चा आम हो गई है. विपक्ष के निशाने पर रेलवे मंत्रालय है. इसी बीच मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत में ट्रेन का बेपटरी होना सवाल छोड़ गई है. इस मामले में रेलवे का आधिकारिक बयान आना बाकी है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read