अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मादक पदार्थ तस्कर को 10 साल की जेल की सजा

मादक पदार्थ तस्कर को 10 साल की जेल की सजा मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) मादक पदार्थ तस्करी के मामले में यहां की विशेष एनडीपीएस अदालत ने एक व्यक्ति को दस साल कारावास की सजा सुनाते हुए कहा कि मादक पदार्थ तस्कर समाज और विशेष तौर पर युवाओं के लिए खतरनाक हैं। अदालत ने यह फैसला दोषी के पास से 2004 में अंतरराष्

मादक पदार्थ तस्कर को 10 साल की जेल की सजा

Article Advertisement

मादक पदार्थ तस्कर को 10 साल की जेल की सजा मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) मादक पदार्थ तस्करी के मामले में यहां की विशेष एनडीपीएस अदालत ने एक व्यक्ति को दस साल कारावास की सजा सुनाते हुए कहा कि मादक पदार्थ तस्कर समाज और विशेष तौर पर युवाओं के लिए खतरनाक हैं।

Article Advertisement

अदालत ने यह फैसला दोषी के पास से 2004 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में दिया। विशेष न्यायाधीश ए ए जोगलेकर ने 53 वर्षीय इब्राहिम अली खान को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और सीमा शुल्क कानून की विभिन्न धाराओं के दोषी करार देते हुए 10 साल कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने फैसले में रेखांकित किया, ‘‘आरोपी के खिलाफ साबित अपराध निश्चित तौर पर समाजिक खतरा है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के कारण नशीले पदार्थों के तस्कर और कारोबारी पूरे समाज और विशेष तौर पर युवाओं के लिए खतरनाक हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read