अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा में ढाई लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब बरामद

सहरसा में ढाई लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब बरामद जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने ढाई लाख रुपए की शराब बरामद की है। छापेमारी उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर की गई थी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार को की गई कार्रवाई में सोनवर्षा राज के शाहपुर स्थ

सहरसा में ढाई लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब बरामद

Article Advertisement

सहरसा में ढाई लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब बरामद जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने ढाई लाख रुपए की शराब बरामद की है। छापेमारी उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर की गई थी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार को की गई कार्रवाई में सोनवर्षा राज के शाहपुर स्थित मुर्गी फार्म से 21 कार्टून में रखी 189 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

Article Advertisement

मुर्गी फॉर्म से ही पांच बोरा में 620 पाउच में रखी 620 लीटर देशी शराब भी बरामद हुई है। मुर्गी फॉर्म अंकित झा उर्फ बिटटू झा का होने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के संतनगर से 400 लीटर मसालेदार शराब बरामद की गई है। जो सड़क किनारे से मिली है। पुरीख गांव में चुल्हाय शराब के साथ एक गिरफ्तार : सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के पुरीख गांव से चुल्हाय शराब के साथ एक व्यक्ति धराया है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि तीन लीटर चुल्हाय शराब के साथ पुरीख के जयचंद पासवान को हिरासत में लिया गया है। बरामद सभी शराब की कीमत ढाई लाख रुपए होगी। मालूम हो कि नववर्ष पर जिले में जमकर शराब का कारोबार हुआ है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में शराब भारी मात्रा में स्टॉक किया गया था। लोगों के डिमांड पर होमडिलीवरी तक दी गई। हालांकि उत्पाद विभाग ने भी शराब की बरामदगी को लेकर काफी तैयारी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर जांच में जुटी थी। उधर, शहर के विभिन्न जगहों पर नववर्ष को लेकर देर रात से शराब का दौर शुरू हो गया था। अगर उत्पाद व पुलिस की टीम एक-दो दिन पहले से सजग होती तो बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी हो सकती थी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read