अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

नवादा में जोरदार धमाके के साथ उड़ा घर, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के नवादा में जोरदार धमाके का मामला सामने आया है. एक घर में जोरदार धमाका होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. शहर के गोंदापुर में मौजूद ईद गाह के पास एक घर में जोरदार धमाका हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. मामले में आसपास के लोगों ने बताया कि ब्ला

नवादा में जोरदार धमाके के साथ उड़ा घर, इलाके में मचा हड़कंप

Article Advertisement

बिहार के नवादा में जोरदार धमाके का मामला सामने आया है. एक घर में जोरदार धमाका होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. शहर के गोंदापुर में मौजूद ईद गाह के पास एक घर में जोरदार धमाका हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. मामले में आसपास के लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. धमाके की सूचना पर मौके पर पहुंचे SP वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर एसपी अम्बरीश राहुल ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया में बम फटने का ही है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया जा गया है और पूछताछ जारी है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है. इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. घर में कोई नहीं था वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि धमाके के बाद घर को जो हिस्सा उड़ा वो कई मीटर दूर जाकर गिरा. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जोरदार था. मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ उस वक्त घर में कोई भी नहीं था. घर के लोग कहीं किसी समारोह में गए हुए थे. कई लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटना ब्लास्ट की वजह हो सकता है, लेकिन घर की हालत को देखकर लग रहा है कि जैसे कोई बम ब्लास्ट हुआ हो.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read