अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मुंगेर में महिला नक्सली सबिता कोड़ा गिरफ्तार, STF और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन - FEMALE NAXALITE ARRESTED

मुंगेर में महिला नक्सली सबिता कोड़ा गिरफ्तार, STF और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन - FEMALE NAXALITE ARRESTED बिहार में एक बार फिर से कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम सबिता कोड़ा है. पढ़ें खबर. मुंगेर : बिहार के मुंगेर में सुरक्षा बलों को बड़ा सफलता हाथ लगी है. मुंगेर एसट

मुंगेर में महिला नक्सली सबिता कोड़ा गिरफ्तार, STF और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन - FEMALE NAXALITE ARRESTED

Article Advertisement

मुंगेर में महिला नक्सली सबिता कोड़ा गिरफ्तार, STF और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन - FEMALE NAXALITE ARRESTED बिहार में एक बार फिर से कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम सबिता कोड़ा है. पढ़ें खबर. मुंगेर : बिहार के मुंगेर में सुरक्षा बलों को बड़ा सफलता हाथ लगी है. मुंगेर एसटीएफ जमालपुर और जिला पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. जिसमें हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के जटातरी जंगल से कई बड़ी नक्सली घटनाओं में वांछित व फरार चल रही नक्सली दस्ता की महिला नक्सली सदस्य सबीता कोड़ा उर्फ सबिया कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया. ऋषिकुंड में 4 पुलिस जवानों की नृशंस हत्या कर राइफल लूटने और खड़गपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ सहित कई मामलों में नामजद थी. STF और मुंगेर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन : एएसपी ऑपरेशन कुणाल कुमार और खड़गपुर एसडीपीओ द्वारा चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस को यह सफलता मिली. एएसपी आपरेशन कुणाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली सबीता उर्फ सबिया कोड़ा जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारा गांव निवासी सिकंदर कोड़ा की पुत्री है. जिसकी शादी खड़गपुर थानान्तर्गत जटातरी निवासी जागेश्वर कोड़ा से हुई थी. ''वर्ष 2008-09 में जब नक्सली संगठन काफी सक्रिय था, उस समय सबिता उर्फ सबिया कोड़ा जमुई और खड़गपुर में नक्सली संगठन के महिला दस्ता की सक्रिय सदस्य थी. सबिता उर्फ सबिया कोड़ा के विरूद्ध खड़गपुर थाना में चार नक्सली वारदात में नामजद प्राथमिकी दर्ज है. जो वर्षों से फरार चल रही थी.'' - कुणाल कुमार, एएसपी ऑपरेशन कई गंभीर मामलों में थी नामजद : 2020 में खड़गपुर के हरकुंडा घोड़ाखुर जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ मामले में दर्ज थाना कांड संख्या 201/20 में सबीता कोड़ा नामजद थी. इसके अलावा वर्ष 2014 में खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकुंड में 4 पुलिस जवानों की नृशंस हत्या कर राइफल छीनने के अलावा अन्य नक्सली वारदात में वह नामजद थी

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read