अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण बीजापुर, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में मिलिशिया प्लाटून का स्वयंभू सेक्शन कमाण्डर कोरसा लच्छु (32 वर्ष) और उस

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

Article Advertisement

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण बीजापुर, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में मिलिशिया प्लाटून का स्वयंभू सेक्शन कमाण्डर कोरसा लच्छु (32 वर्ष) और उसकी पत्नी कोरसा अनिता (29 वर्ष) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि कोरसा लच्छु वर्ष 2002 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में अनिता से उसका विवाह हुआ तथा वर्ष 2019 में उसे मिलिशिया प्लाटून में सेक्शन कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लच्छु के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि कोरसा अनिता वर्ष 2003 में संगठन में शामिल हुई थी और वह गांवों महिला संगठन के साथ मिलकर महिलाओं को संगठन में जोड़ने का कार्य कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को 10—10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read