अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या की

बीजापुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की हत्या कर दी तथा दो वाहनों और एक मशीन में आग लगा दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरककोड़ी से भंडारपाल तक बन रहे सड़क

नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या की

Article Advertisement

बीजापुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की हत्या कर दी तथा दो वाहनों और एक मशीन में आग लगा दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरककोड़ी से भंडारपाल तक बन रहे सड़क पर नक्सलियों ने ठेकेदार शेखर की हत्या कर दी तथा वाहनों और मशीन में आग लगा दी है।

Article Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क के मुख्य ठेकेदार ने शेखर को सड़क निर्माण का काम दिया था। उन्होंने बताया कि शेखर जब निर्माणाधीन सड़क के करीब था तब हथियार बंद नक्सली वहां पहुंचे और उन्होंने शेखर की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने वहां से भागने से पहले वहां खड़े दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read