अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मुंबई एयरपोर्ट को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी। इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई। हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Article Advertisement

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मुंबई एयरपोर्ट को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी। इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई।

Article Advertisement

हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में यह साफ हो गया कि बम होने का दावा अफवाह भर था। ईमेल में लिखा था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है। यह फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी। बम की अफवाह के चलते इंडिगो की फ्लाइट को जांच के बाद रात को देरी से छोड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में लगी हैं कि ये ईमेल किसने भेजा और इसका क्या मकसद था। बम की अफवाह के बाद मलेशिया की उड़ान में देरी गौरतलब है कि दिल्ली से मलेशिया जाने वाली एक उड़ान शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की झूठी अफवाह के कारण देरी से रवाना हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब 1 बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की। विमान ने 2 घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। विमान के ओवरहेड केबिन में बैग रखने को लेकर 2 यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई। एक यात्री ने दूसरे से पूछा कि उसके बैग में क्या है तो दूसरे ने जवाब में 'बम' कहा। पायलट को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद उड़ान को रोक दिया गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) को घटना की जानकारी दी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read