अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Supaul:- शादी में ज्यादा नॉनवेज नहीं खिलाया तो भड़के बाराती, कैटरर्स को जमकर पीटा; 3 घायल

शादी में ज्यादा नॉनवेज नहीं खिलाया तो भड़के बाराती, कैटरर्स को जमकर पीटा; 3 घायल शादी समारोह में नाच के दौरान गोली चलने और मारपीट की खबरें आपने सुनी होंगी। मगर बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों ने नॉनवेज खाने पर हुए विवाद के बाद कैटरर्स की धुनाई कर दी। इस दौरान तीन युवक गंभीर

Supaul:- शादी में ज्यादा नॉनवेज नहीं खिलाया तो भड़के बाराती, कैटरर्स को जमकर पीटा; 3 घायल

Article Advertisement

शादी में ज्यादा नॉनवेज नहीं खिलाया तो भड़के बाराती, कैटरर्स को जमकर पीटा; 3 घायल शादी समारोह में नाच के दौरान गोली चलने और मारपीट की खबरें आपने सुनी होंगी। मगर बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों ने नॉनवेज खाने पर हुए विवाद के बाद कैटरर्स की धुनाई कर दी।

Article Advertisement

इस दौरान तीन युवक गंभीर घायल हो गए। मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र का है। कैटरिंग के युवकों ने बारातियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक त्रिवेणीगंज में बुधवार रात बघला गांव से बारात आई। बारातियों ने भोज के दौरान कैटरर्स से ज्यादा मीट मांगा। तभी कुछ बारातियों का कैटरिंग के युवकों से विवाद हो गया और बारातियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में कैटरिंग में आए सभी 13 युवकों की पिटाई हुई है। जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का नाम 22 वर्षीय सुमित कुमार, 24 वर्षीय अजय कुमार और 22 वर्षीय मन्नू कुमार है। मन्नू कुमार ने बताया कि वे लोग सभी मेहमानों को खाना खिला रहे थे। तभी एक बाराती ज्यादा मीट मांग रहा था। कैटरर्स खाना परोस रहे थे। तभी बाराती गाली-गलौज करने लगे। कैटरर्स ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। कैटरर्स ने बारातियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत स्थानीय लोग सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ दीपक कुमार ने बताया कि तीन युवक घायल हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में कैटरर्स युवकों ने कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन भी दिया है। इस संबंध में संपर्क करने पर थाने में उपस्थित एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read