घर का झगड़ा सुलझाने गई बिहार पुलिस पर हमला, 6 घायल; दो महिलाएं गिरफ्तार बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है।
बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया।
Crime
घर का झगड़ा सुलझाने गई बिहार पुलिस पर हमला, 6 घायल; दो महिलाएं गिरफ्तार
घर का झगड़ा सुलझाने गई बिहार पुलिस पर हमला, 6 घायल; दो महिलाएं गिरफ्तार बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इसमें दो दारोगा सहित आधा दर्जन

Article Advertisement
Article Advertisement
इसमें दो दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
सभी घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया।
मामले में पुलिस ने सात नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शेष आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
मामला रविवार देर शाम का है।
पुलिस के अनुसार जगदीशपुर गांव के दुखा महतो के पुत्र रामसेवक महतो और सुरेश महतो के बीच विवाद चल रहा था।
मामला न्यायालय में लंबित रहने के बाद भी रविवार को सुरेश महतो ने विवादित जमीन पर घर बनाने का काम शुरू कर दिया।
इस पर उनके भाई रामसेवक ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की।
शिकायत पर पुलिस टीम निर्माण कार्य रोकने पहुंची थी।
आरोप है कि इससे नाराज सुरेश महतो पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
इसमें पुअनि वृज बिहारी राय, मनीष कुमार, हवलदार राम लगन चौधरी, महिला सिपाही सरिता कुमारी, पम्मी कुमारी और निजी चालक विजय कुमार जख्मी हो गए।
थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि मामले में पुलिस ने सुरेश महतो की पत्नी सिकिल देवी और भोला महतो की पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य नामजद अशोक महतो, संतोष महतो, भोला महतो, बारा महतो व अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
