छठ महापर्वः पटना के घाटों पर 600 मजिस्ट्रेट और 3500 जवान तैनात, दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज से हो गई।
चार दिवसीय त्योहार नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुआ।
सवेरे से ही विभिन्न नदियों के घाटों पर पवित्र स्नान करने वालों की भीड़ लगी है।
Crime
छठ महापर्वः पटना के घाटों पर 600 मजिस्ट्रेट और 3500 जवान तैनात, दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन
छठ महापर्वः पटना के घाटों पर 600 मजिस्ट्रेट और 3500 जवान तैनात, दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज से हो गई। चार दिवसीय त्योहार नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुआ। सवेरे से ही विभिन्न नदियों के घाटों पर पवित्र स्नान करने वालों की भीड़ लगी है। घाटों पर सुरक्षा को लेकर स

Article Advertisement
Article Advertisement
घाटों पर सुरक्षा को लेकर सरकारी तंत्र सजग है।
राज्य भर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के पटना आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
छठ पूजा को देखते हुए गंगा नदी घाटों व चिह्नित तालाबों पर लगभग 600 मजिस्ट्रेट और 3000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
इनकी तैनाती 30 अक्टूबर को होगी।
खतरनाक घाट, संपर्क पथ, वाच टावर, मेडिकल कैंप, रिवर पेट्रोलिंग के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पदाधिकारी व जवान तैनात किए जाएंगे।
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा के किनारे सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
गांधी मैदान स्थित नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम गंगा में 29, 30 और 31 अक्टूबर को भ्रमण करेगी।
शहर में पुलिस पेट्रोलिंग भी तीनों दिन नियमित रूप से कराई जाएगी।
मोहल्ले में होगी पेट्रोलिंग छठ को लेकर काफी संख्या में लोग पटना शहर से अपने-अपने घर चले जाते हैं, इसीलिए चोरी की संभावना रहती है।
सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि मोहल्लों में भी पेट्रोलिंग कराएं, ताकि असामाजिक तत्व खाली घरों को निशाना नहीं बना सकें।
जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा वाहनों की जांच होगी गंगा घाटों को 34 सेक्टर में बांटा गया है।
पूजा के दौरान गंगा में कोई डूबे नहीं, इसके लिए घाटों पर आठ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम रहेगी।
लूटपाट, छिनतई व खाली घरों में चोरी की वारदात को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही डायल-112 वाहन को रिहायशी इलाकों में नियमित गश्त निर्देश दिया गया है।
एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि छठ पूजा के दौरान पटना पुलिस के 1200 जवान व अधिकारियों के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।
छठ घाटों पर ज्यादा से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।
124 वोलेंटियर्स रहेंगे छठव्रतियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए घाटों पर नाविक एवं गोताखोरों संग सिविल डिफेंस के 124 वालंटियर्स रहेंगे।
देसी नाव, नाविक, गोताखोर का 70 दल आपदा से निपटने को मुस्तैद रहेंगे।
23 प्रखंडों में 289 नाव, 289 नाविक तथा 324 गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई है।
43 वाच टावर से नजर छठ के दौरान राजधानी में 43 वाच टावर बनाए जाएंगे।
वहां नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है।
वहीं, 18 नदी गश्ती दल की तैनाती की गई है।
गश्ती दल लाइफ जैकेट, गोताखोर एवं अन्य उपस्करों से लैस रहेंगे।
तीन रिवर एंबुलेंस भी तैनाती की जाएगी।
दिक्कत हो तो करें फोन जिला नियंत्रण कक्ष 0612-2219810/2219234/9431800675 पटना सिटी अनुमंडलीय नियंत्रण 0612-2631813 आपात नंबर 112
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
