अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

India

ड्राइवर को झपकी आई और गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की डूबने से मौत

ड्राइवर को झपकी आई और गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की डूबने से मौत बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पटना से पूर्णिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार महेशखूंट थाना इलाके में बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग

ड्राइवर को झपकी आई और गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की डूबने से मौत

Article Advertisement

ड्राइवर को झपकी आई और गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की डूबने से मौत बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पटना से पूर्णिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार महेशखूंट थाना इलाके में बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों में दो की पहचान हो गई है। यह हादसा महेशखूंट थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर काजीचक ढाला के पास हुआ। गड्ढे में गिरने के बाद उसमें कार सवार तीनों लोग पानी में डूब गए। इस कारण वे जान बचाकर बाहर नहीं आ सके। कार पर सवार लोग पटना से पूर्णिया रहे थे। मृतकों में पूर्णिया जिले के मरंगा थानान्तर्गत लालगंज गांव निवासी ओंकार भानु और नेवालाल चौक निवासी विनोद कुमार साह शामिल है। कार के ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में गिरी, अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एनएच 31 किनारे रेलिंग तोड़ते हुए उत्तर दिशा स्थित पानी भरे गढ्ढे में डूब गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर के झपकी के कारण कार पर से संतुलन खो जाने से ये हादसा होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के मदद से शवों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दो शवों की पहचान हो गई है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read