अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

एनसीबी ने शाहरुख खान के चालक का बयान दर्ज किया, मादक पदार्थ मामले में एक और गिरफ्तारी

एनसीबी ने शाहरुख खान के चालक का बयान दर्ज किया, मादक पदार्थ मामले में एक और गिरफ्तारी मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई तट के पास क्रूज पोत से मादक पदार्थों की जब्ती के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ी के चालक का बयान दर्ज किया है। एनसीबी के एक अधिकारी

एनसीबी ने शाहरुख खान के चालक का बयान दर्ज किया, मादक पदार्थ मामले में एक और गिरफ्तारी

Article Advertisement

एनसीबी ने शाहरुख खान के चालक का बयान दर्ज किया, मादक पदार्थ मामले में एक और गिरफ्तारी मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई तट के पास क्रूज पोत से मादक पदार्थों की जब्ती के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ी के चालक का बयान दर्ज किया है।

Article Advertisement

एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चालक शनिवार शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी के कार्यालय पहुंचा। एजेंसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे वहां से जाने दिया गया। एनसीबी कर्मियों ने शनिवार देर रात गोरेगांव समेत मुंबई के उपनगरों में छापेमारी की। उन्होंने मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में शुक्रवार रात सांताक्रूज इलाके से शिवराज रामदास नाम के एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है। आर्यन खान और कुछ अन्य को एनसीबी ने पिछले रविवार को गोवा जा रहे एक क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने जहाज पर छापा मारा था और प्रतिबंधित मादक पदार्थों को बरामद करने का दावा किया था। बृहस्पतिवार को, अदालत ने आर्यन खान और सात अन्य की और हिरासत के लिए एनसीबी के अनुरोध को खारिज कर दिया था और इसके बजाय उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। एनसीबी ने शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में क्रूज पोत से मादक पदार्थ की जब्ती के संबंध में तलाशी ली और उनसे पूछताछ भी की। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें सोमवार को उसके समक्ष फिर से पेश होने को कहा है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को आरोप लगाया कि एनसीबी ने शुरू में क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनमें से तीन को छोड़ दिया, जिसमें भाजपा नेता मोहित भारतीय के बहनोई भी शामिल थे। भारतीय ने पलटवार करते हुए कहा कि वह मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर हर्जाने में 100 करोड़ रुपये की मांग करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read