पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ मारपीट, डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार; भड़के लोग पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी के झूठे आरोप लगाकर महिला को मारा-पीटा गया है।
Crime
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ मारपीट, डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार; भड़के लोग
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ मारपीट, डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार; भड़के लोग पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी के झूठे आरोप लगाकर महिला को मारा-पीटा गया है। इस हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बहावलपुर म

Article Advertisement
Article Advertisement
इस हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
बहावलपुर में जिला पुलिस कार्यालय और डिप्टी कमीश्नर की ऑफिस के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
इनकी मांग है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बंद होने चाहिए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिंदू महिला पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया और इसके नाम पर उसकी पिटाई की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला यजमान मंडी इलाके की रहने वाली है।
वह नौकरानी के तौर पर काम करती थी।
चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया।
महिला के साथ भी मारपीट की गई।
हमलावरों और डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग स्थानीय लोगों का दावा है कि हमले के बाद महिला को हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया।
उसने मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं दिया।
रैली को कुछ अल्पसंख्यक नेताओं ने संबोधित किया और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
साथ ही उन्होंने हमलावरों और डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग रखी।
अल्पसंख्यकों के अपहरण-हत्या-बलात्कार के कई मामले गौरतलब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अपहरण, हत्या, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
यह दयनीय स्थिति चिंता का विषय रही है।
यहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कठोर ईशनिंदा कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
निजी हितों के चलते इसका निशाना मुस्लिम समुदाय के लोग भी बन रहे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
