अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

NEET परीक्षा लीक मामला: EOU की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार

NEET परीक्षा लीक मामला: EOU की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार संजीव मुखिया को केवल नीट पेपर लीक मामले में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा या फिर अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी में बनाया गया है.   NEET परीक्षा लीक मामले में बिहार

NEET परीक्षा लीक मामला: EOU की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार

Article Advertisement

NEET परीक्षा लीक मामला: EOU की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार संजीव मुखिया को केवल नीट पेपर लीक मामले में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा या फिर अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी में बनाया गया है.   NEET परीक्षा लीक मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को बड़ी कामयाबी मिली है. EOU ने पटना से सोल्वर गैंग के मास्टरमाइंड संजीव कुमार उर्फ़ संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया है. सोल्वर गैंग का सबसे बड़ा चेहरा संजीव मुखिया को माना जाता है. 2016 में संजीव मुखिया का पहली बार आया था नाम. यूपी और बिहार में पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है. पुलिस संजीव मुखिया की कई सालों से तलाश कर रही थी. संजीव मुखिया को केवल नीट पेपर लीक मामले में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा या फिर अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी में बनाया गया है. मुख्य तौर पर बिहार के नालंदा का रहने वाला संजीव मुखिया कई सालों से पेपर लीक मामले में लिप्त था.   बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने 9 परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है और उन्हें साक्ष्य समेत EOU दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके अलावा उनके अभिभावकों को भी EOU ऑफिस बुलाया है. सभी नीट परीक्षार्थी बिहार के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं. नीट पेपर में फर्जीवाड़ा और धांधली की जांच के दौरान पुलिस ने छानबीन के दौरान सॉल्वर गैंग के पास से 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे, जिसमें से चार को पुलिस ने धर दबोचा है. NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा ईओयू की कार्रवाई में पेपर लीक से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं. मुंगेर के रहने वाले परीक्षा माफिया अमित आनंद के पटना एजी कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी हुई. छापेमारी के दौरान बैंकों के 22 पोस्ट डेटेड चेक और दो चेक बुक भी बरामद हुए हैं. वहीं, परीक्षा माफिया सिकंदर यादवेंदु के बारे में भी पुलिस को कई जानकारी मिली है और पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं उसने जालसाजी करके नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर की नौकरी तो नहीं पाई है. JDU ने RJD पर साधा निशाना वहीं, जनता दल यू के नेता नीरज कुमार ने नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा जो भी NEET के परीक्षा में धांधली किए है कोई नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि जो विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा किया है उन्हें कुछ पता भी है क्या.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read