अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

NEET Paper Leak का किंगपिन संजीव मुखिया लापता, 6 मई से नहीं आया इंस्टीट्यूट

NEET Paper Leak का किंगपिन संजीव मुखिया लापता, 6 मई से नहीं आया इंस्टीट्यूट नीट पेपर लीक मामले में आरोपी किंगपिन संजीव कुमार मुखिया का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। आरोपी प्रश्न पत्र लीक मामला सामने आने के बाद से ही लापता है। वह कॉलेज से कुछ परेशानी होने की बात कहकर निकला था।   नीट पेपर लीक होने

NEET Paper Leak का किंगपिन संजीव मुखिया लापता, 6 मई से नहीं आया इंस्टीट्यूट

Article Advertisement

NEET Paper Leak का किंगपिन संजीव मुखिया लापता, 6 मई से नहीं आया इंस्टीट्यूट नीट पेपर लीक मामले में आरोपी किंगपिन संजीव कुमार मुखिया का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। आरोपी प्रश्न पत्र लीक मामला सामने आने के बाद से ही लापता है।

Article Advertisement

वह कॉलेज से कुछ परेशानी होने की बात कहकर निकला था।   नीट पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद से किंगपिन संजीव कुमार मुखिया का सुराग नहीं है। नालंदा का रहने वाला संजीव कुमार कहां है? इस बारे में किसी को नहीं पता। जब से नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और धांधली की बात सामने आई है, तबसे वह फरार चल रहा है। इतना ही नहीं, वह कॉलेज से यह बताकर गायब हुआ है कि उसे कुछ परेशानी है। इसलिए वह मेडिकल लीव पर है। आरोपी संजीव एमएससी एग्रीकल्चर पास है। आरोपी बिहार के बड़े एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में टेक्निकल असिस्टेंट का काम करता है।   दरअसल 6 मई के बाद से संजीव कुमार एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नहीं आया। उसके बाद 14 मई को एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट ने इस बाबत एक पत्र संजीव मुखिया को लिखा था। जिसमें एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नहीं आने का कारण पूछा गया था। 18 मई को संजीव कुमार ने इसका जवाब दाखिल किया था। यह जवाब किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने एक एप्लीकेशन के माध्यम से इंस्टीट्यूट को रिसीव करवाया था। जिसमें उसके मेडिकल लीव पर होने का हवाला दिया। संजीव कुमार ने अपनी मेडिकल लीव के लिए आवेदन करते हुए बताया कि वह शारीरिक तौर पर अस्वस्थ है। इसलिए फिलहाल ऑफिस नहीं आ सकता।   अभी तक संजीव की छुट्टी अप्रूव नहीं एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट की ओर से अभी तक आरोपी संजीव मुखिया की लीव अप्रूव नहीं की गई है। इतना ही नहीं, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट ने 6 जून के बाद दोबारा उसको एक पत्र भेजा और यह जानने की कोशिश की कि संजीव ड्यूटी पर कब तक आएगा? इस पर भी नीट पेपर लीक किंगपिन संजीव कुमार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। मामला सामने आने के बाद से विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read