पूर्वी चंपारण जिले के अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली कई बड़ी नदियां उफान पर हैं. पूर्वी चंपारण जिले के अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली कई बड़ी नदियां उफान पर हैं. एक तरफ गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. वहीं, दूसरी ओर बागमती नदी भी उफान पर है. वहीं, देवापुर घाट के पास नदी के उफान से सड़क पर लगभग तीन से चार फीट पानी बह रहा है और मोतिहारी से शिवहर का सड़क संपर्क टूट गया है. देवापुर से शिवहर जिला के बेलवा गांव तक लोगों के आने-जाने के लिए नाव का ही सहारा है. बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से एक बार फिर मोतिहारी और शिवहर के बीच सड़क पर आवागमन बंद हो गया है. जिसके कारण दोनों जिला का सड़क संपर्क बाधित हो चुका है. हालांकि इस बार बारिश के कारण देवापुर और बेलवा के बीच कई वर्ष पूर्व से टूटे तटबंध के बीच से बागमती के पानी का तेज बहाव शुरु हो गया है. सड़कों पर पानी का तेज बहाव हो रहा है. खेत जलमग्न हो गए हैं. प्रखंड क्षेत्र के देवापुर, जिहुली, गोनाही गांव के नए इलाकों के खेतों में तेज गति से बाढ़ का पानी फैल रहा है. बाढ़ का पानी आ जाने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. पताही अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. जिसको लेकर इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्रमुख नदियों के जल स्तर पर नजर रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मोतिहारी व शिवहर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर अगर दो दिनों में नदी का पानी कम नहीं होगा, तो लोगों के आने जाने के लिए नाव का व्यवस्था किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी नदी या तालाब के आस-पास ना जाए.
Border News
नेपाल में बारिश के चलते नदियां उफान पर, मोतिहारी और शिवहर का सड़क संपर्क टूटा
पूर्वी चंपारण जिले के अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली कई बड़ी नदियां उफान पर हैं. पूर्वी चंपारण जिले के अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली कई बड़ी नदियां उफान पर हैं. एक तरफ गंडक नदी के जलस्तर में

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
भारत और नेपाल के बीच व्यापार, ऊर्जा और AI सहयोग बढ़ाने पर सहमति, रिश्तों को मिलेगी नई दिशा

Border News
भारत-नेपाल संबंधों में नई पहल, 22 नवंबर से भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
