अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Border News

नेपाल ने भारत पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने

नेपाल -नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि जो लोग भारत से आ रहे हैं वह सही जांच के बिना आ रहे हैं. जिससे कि नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं.उत्तराखंड में सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब नेपाल ने भारत पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया है. नेपाल के प्रधानमंत्री

नेपाल ने भारत पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने

Article Advertisement

नेपाल -नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि जो लोग भारत से आ रहे हैं वह सही जांच के बिना आ रहे हैं. जिससे कि नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं.उत्तराखंड में सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब नेपाल ने भारत पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने सोमवार को कहा कि जो लोग भारत से आ रहे हैं वह सही जांच के बिना आ रहे हैं. जिससे कि नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. ओली ने यह भी कहा हालांकि नेपाल में साउथ एशिया के अन्य देशों के मुकाबले वायरस का प्रकोप बेहद कम है.ओली का ये बयान ऐसे दिन आया है जिस दिन नेपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. नेपाल में सोमवार को 79 केस सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 682 हो गया है.नेपाल ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन दो जून तक के लिए बढ़ा दिया है. नेपाल उन देशों में से है जहां कोराना वायरस के मामले सबसे कम आए हैं. स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार सोमवार को संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए. यह संख्या किसी एक दिन में सबसे उच्च स्तर है. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 675 हो गयी. नेपाल में 24 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया था जो दो जून तक प्रभावी रहेगा. हालांकि नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 14 जून तक के लिए रद्द कर दिया है.नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत को लेकर ये आपत्तिजनक बयान पहली बार नहीं आया है, इससे पहले पिछले सप्ताह ही ओली ने कहा था कि भारत से आने वाला कोरोना वायरस संक्रमण चीन और इटली से आने वाले संक्रमण से ‘‘अधिक घातक’’ था. उन्होंने साथ ही देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए भारत से अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों को जिम्मेदार ठहराया.ओली ने पिछले मंगलवार को कोविड-19 महामारी के बारे में संसद में कहा कि बाहर से लोगों के आने के चलते नेपाल के लिए इस वायरस का संक्रमण रोकना बहुत मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के कई मरीज नेपाल में प्रवेश कर गए हैं. यह वायरस बाहर से आया, हमारे यहां यह नहीं था. हम सीमापार से लोगों की घुसपैठ नहीं रोक पाये.’’उन्होंने कहा कि देश के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती कोरोना वायरस के बढ़ते मामले हैं. उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के लिए देशव्यापी लॉकडाउन तोड़ने वाले व्यक्तियों और विशेष तौर पर उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया, जो भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे है.रिपोर्ट -विनय ठाकुर

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read