अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

नेपाल में फंसे प्रवासी भारतीयों को भारत आने की अनुमति

अररिया/जोगबनी-नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक को लाने के लिये लगाया गया कैम्प पहले दिन नही पहुँचे एक भी भारतीय नागरिक........... लॉक डाउन के दौरान नेपाल में फंसे प्रवासी भारतीयों को भारत आने की अनुमति दे दी गयी तथा इसी के आलोक में दूतावास द्वारा भारतीयों की सूची अररिया जिला मुख्यालय को दी गई। सूची मे क

नेपाल में फंसे प्रवासी भारतीयों को भारत आने की अनुमति

Article Advertisement

अररिया/जोगबनी-नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक को लाने के लिये लगाया गया कैम्प पहले दिन नही पहुँचे एक भी भारतीय नागरिक........... लॉक डाउन के दौरान नेपाल में फंसे प्रवासी भारतीयों को भारत आने की अनुमति दे दी गयी तथा इसी के आलोक में दूतावास द्वारा भारतीयों की सूची अररिया जिला मुख्यालय को दी गई।

Article Advertisement

सूची मे कुल 87 लोगो के नाम मौजूद थे, जोगबनी को ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर इन सभी लोगो को भारत लाने की तैयारी की गई हैं,इसी के तहत जोगबनी आईसीपी में जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारी प्रवासी भारतीयों को रिसीव करने के लिये इकट्ठा हुए लेकिन जोगबनी आईसीपी पंहुचे मोरंग जिले के एसपी विश्व अधिकारी ने अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को बताया कि अभी तक हमारे पास कोई भी प्रवासी भारतीय नागरिक नही पहुँचा है जिसे हम भारत को सौंप सके।जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि अगले पांच दिनों तक हम यहां कैम्प लगाकर बैठेंगे तथा दूतावास से भेजी गई लिस्ट में जिनमें 87 लोगों का नाम है उनमें से अगर कोई भी भारतीय नागरिक भारत आना चाहे तो भारत अपने नागरिकों का स्वागत करेगा। उन्होंने बताया कि मोरंग सहित 13 जिलों का ट्रांजिट प्वाइंट जोगबनी को बनाया गया है। ऐसे कोई भी भारतीय नागरिक जो भारत आना चाहते है वे भारतीय दूतावास में संपर्क कर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते है। दूतावास द्वारा नाम रजिस्टर होने के बाद जिन लोगो की लिस्ट हमें उपलब्ध करवाई जाएगी उन्हें ही भारत मे प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। सीमांचल संवाददाता -विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read