अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

नेपाल और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के अपराधियों का बनेगा स्पेशल डोजियर

नेपाल और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के अपराधियों का बनेगा स्पेशल डोजियर कोढ़ा गैंग की तर्ज पर ही अब नेपाल व बंगाल के सीमाई इलाके के कुख्यात अपराधियों का डोजियर बनाने की तैयारी में पुलिस मुख्यालय जुट गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया जिलों के एसपी क

नेपाल और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के अपराधियों का बनेगा स्पेशल डोजियर

Article Advertisement

नेपाल और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के अपराधियों का बनेगा स्पेशल डोजियर कोढ़ा गैंग की तर्ज पर ही अब नेपाल व बंगाल के सीमाई इलाके के कुख्यात अपराधियों का डोजियर बनाने की तैयारी में पुलिस मुख्यालय जुट गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया जिलों के एसपी को पत्र लिखकर ऐसे अपराधियों को चिह्नित करने का आदेश दिया गया है।

Article Advertisement

इस मामले में ऐसे अपराधियों को चिह्नित किए जाने के लिए कहा गया है जो पेशेवर अपराधी हैं, उनके ऊपर आपराधिक मामलों में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया गया हो। इसे लेकर सीआईडी की टीम भी काम रही है और जल्द ही इस तरह के अपराधियों के डोजियर तैयार कर नेपाल और बंगाल के पुलिस से साझा किया जाएगा। बंगाल के सीमाई इलाके में हुए कई हत्या का अब तक इस कारण भी पता नही चल पाया कि बंगाल के सीमाई क्षेत्र के ही अपराधियों के द्वारा हत्या की गई। ऐसे अपराधियों के डोजियर में उनके वकील, मदद करने वाले रिश्तेदार और जमानतदारों के नाम शामिल होंगे। ऐसे अपराधी जो जेल से बाहर हैं वह फिलहाल जीविकोपार्जन के लिए क्या कर रहे हैं जैसी तमाम जानकारी मौजूद रहेगी। किस थाना और जिला में कितने केस और किस धारा में है इसकी भी जानकारी मौजूद रहेगा। सीआईडी के एडीजी विनय कुमार ने कहा है कि इस मामले में काम किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा भी मामले को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। HINDUSTAAN  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read