अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने की प्रधानमंत्री के पी शर्मा से इस्तीफे की मांग, भारत पर की गयी टिप्पणी बनी वजह

नेपाल के पूर् प्रधानमंत्री पुष्प कमल दस ने कहा, "ऐसे बयान न तो राजनैतिक रूप से सही न ही कूटनीतिक रूप से उचित।" "नेपाल के नए नक़्शे पेश करने के बाद मेरी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रहे है", नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की ये टिप्पणी करने के बाद उनकी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मंगलवार को

नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने की प्रधानमंत्री के पी शर्मा से इस्तीफे की मांग, भारत पर की गयी टिप्पणी बनी वजह

Article Advertisement

नेपाल के पूर् प्रधानमंत्री पुष्प कमल दस ने कहा, "ऐसे बयान न तो राजनैतिक रूप से सही न ही कूटनीतिक रूप से उचित।" "नेपाल के नए नक़्शे पेश करने के बाद मेरी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रहे है", नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की ये टिप्पणी करने के बाद उनकी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मंगलवार को इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और के पी शर्मा ओली से इस्तीफे की मांग की है।

Article Advertisement

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के बलुवातार स्थित आधिकारिक आवास पर मंगलवार को हुए स्थायी समिति की बैठक में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पा कमल दहल ने, के पी शर्मा ओली के द्वारा रविवार को किए गए टिप्पणी की कड़ी निंदा की। पुष्पा कमल दहल ने कहा, "प्रधानमंत्री का ये कहना की भारत उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रहा है, ये न तो राजनीतिक रूप से सही है और न ही ये कूटनीतिक रूप से उचित है।" पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पा कमल दहल ने सचेत करते हुए ये भी कहा की ऐसी टिप्पणी से पड़ोसी देश भारत से, नेपाल के रिश्ते ख़राब हो सकते है। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने रविवार को कहा था, "दूतावासों और होटलों में कई सारी गतिविधियां चल रही है ताकि मेरी सरकार को गिराया जा सके। इन सब गतिविधियों में नेपाल के कई नेता भी है।" मंगलवार को, प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुए मीटिंग में पुष्पा कमल दास को समर्थन करते हुए एक वरिष्ठ नेता ने भी कहा की, "प्रधानमंत्री की पड़ोसी देश पर किए गए ऐसी टिपण्णी बिलकुल भी उचित नहीं है।" पुष्पा कमल दास के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल, झलानाथ खनाल, बामदेव गौतम और पार्टी के प्रवक्ता नरायणकाजी श्रेष्ट ने भी प्रधानमंत्री से भारत पर उनके द्वारा दिए बयान को साबित करने के लिए सबूत पेश करने को कहा और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ऐसे राजनितिक और कूटनीतिक अनुचित बयान के बाद उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।" इससे पहले भी अप्रैल में नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read