अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

भारत नेपाल सीमा पर तिश्रे दिन भी झड़प चली गोली एक भारतीय नागरिक घायल

भारत नेपाल सीमा पर तिश्रे दिन भी झड़प चली गोली एक भारतीय नागरिक घायल । राजेश शर्मा,जोगबनी /अररिया भारत नेपाल सीमा में निरंतर तनाव बढ़ रहा है इसी क्रम के पिलर संख्या 152 के समीप देर रात्रि नेपाल सस्त्र पुलिस व भारतीय नागरिक के बीच झड़प की जानकारी मिली है । इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल होने की बात साम

भारत नेपाल सीमा पर तिश्रे दिन भी झड़प चली गोली एक भारतीय नागरिक घायल

Article Advertisement

भारत नेपाल सीमा पर तिश्रे दिन भी झड़प चली गोली एक भारतीय नागरिक घायल । राजेश शर्मा,जोगबनी /अररिया भारत नेपाल सीमा में निरंतर तनाव बढ़ रहा है इसी क्रम के पिलर संख्या 152 के समीप देर रात्रि नेपाल सस्त्र पुलिस व भारतीय नागरिक के बीच झड़प की जानकारी मिली है ।

Article Advertisement

इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल होने की बात सामने आयी है ।वही चार राउंड फायरिंग की बात नेपाल सस्त्र पुलिस के द्वारा कही गयी है। समावर्ती क्षेत्र में रहे गौरीगंज। के मलाह टोल के भारतीय नागरिक व नेपाल सशस्त्र पुलिस के बीच झड़प हुई है । सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक रेशमकुमार थक्सु से मिली जानकारी के अनुसार मलाह टोल से तस्करी के सामानों को रोकने के क्रम में हवाई फायर की गयी । जिसमे दो पुलिस कर्मी को हल्की चोट आयी जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया है। सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक रेशमकुमार थक्सु ने कहा कि एक भारतीय नागरिक के भी घायल होने की खबर है।उन्होनो कहा की लॉक डाउन के बाद सीमा नाका में तस्करी बढ़ गई है ।जिसके कारण तस्करो के समूह के द्वारा मौका देख कर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है।घटना की जानकरी काउंटर पार्ट (एसएसबी)को दे दी गयी है । क्या कहते है एसएसबी के अधिकारी एसएसबी 12 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बिरेन्द्र चौधरी ने नेपाल पुलिस द्वारा गोली चलाने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेपाल पुलिस की फायरिंग में युवक जितेंद्र कुमार सिंह के कंधे पर एक गोली लगी है। जिसका इलाज पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में किया गया फिर युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक का पूर्णिया में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read