अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर साधा निशाना, कहा-सत्ता के संरक्षण में हो रहा है पेपर लीक

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर साधा निशाना, कहा-सत्ता के संरक्षण में हो रहा है पेपर लीक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से बिहार सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक सत्ता के संरक्षण में हो रहा है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से बिहा

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर साधा निशाना, कहा-सत्ता के संरक्षण में हो रहा है पेपर लीक

Article Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर साधा निशाना, कहा-सत्ता के संरक्षण में हो रहा है पेपर लीक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से बिहार सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक सत्ता के संरक्षण में हो रहा है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से बिहार सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक सत्ता के संरक्षण में हो रहा है. पूर्व डीजीपी एसके सिंघल कह रहे थे कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. फेल्योर लोगों को क्यों नहीं हटाया जाता है. अगर पद से नहीं हटाते हैं तो माना जाये सरकार की सहमति है. नियुक्ति का ढोल पीटा जा रहा है. इतना ही नहीं विजय सिन्हा ने कहा कि आउटसोर्सिंग से जो बहाली हो रही है उसमें दूसरे राज्य के बच्चे को ले रहे हैं. पैसे लेकर दूसरे राज्य के बच्चे को ले रहे हैं. बहाली के नाम पर उगाही कर रही हैं. विजय सिन्हा ने हाई कोर्ट के सीटिंग जज से बहाली की जांच करवाए जाने की मांग की है. सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना वहीं, दिल्ली में नक्सलवाद पर हुई बैठक में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर विजय सिन्हा ने कहा कि जातीय नरसंहार कराने वाले लोगों से जब से गलबहियां किए हैं. तो यह जातीय नरसंहार कराने वाले कौन लोग थे. उनसे गलबहियां करने के बाद उनकी हिम्मत नहीं बची है उग्रवाद, अपराध, आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का. इनका तुष्टिकरण की मानसिकता वोट और सत्ता के लिए भूल गए हैं. यह जो यह आतंकवादी उग्रवादी, अपराधी, किन के दामाद हैं और इनको कौन बिहार में पोषित कर रहा है और कौन सम्मान देता है आज यह झलक साफ दिखाई पड़ रहा है. बिहार सरकार पर लगातार हमलावर आपको बता दें कि विजय सिन्हा सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने के मामले पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं. हाल ही में सिन्हा ने कहा था कि सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने के पश्चात अब सरकार के बहाली के सिस्टम और उससे जुड़े लोगों पर राज्य की जनता संदेह की दृष्टि से देख रही है. पर्षद के अध्यक्ष एस के सिंघल खुद दागी हैं. इस परीक्षा में सुनियोजित ढंग से गड़बड़ी कराई गई. अभ्यर्थियों ने मुझे पेपर लीक होने की सूचना दी. हमने मीडिया के माध्यम से जांच कराने हेतु सरकार से आग्रह किया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read