JioFiber के तहत आने वाले ब्रॉडबैंड प्लान में FUP है. यानी एक लिमिट तक आप 100Mbps की स्पीड यूज कर सकते हैं. इसके बाद स्पीड कम करके 1Mbps कर दी जाएगी. Reliance JioFiber का ऐलान हो चुका है. JioFiber के तमाम प्लान भी आ चुके हैं. 699 रुपये से 8,499 रुपये तक के प्लान हैं. अगर आप Netflix, Hotstar या दूसरे कॉन्टेंट ऐप्स के शौकीन हैं और ज्यादतर वक्त इन पर फिल्में और सीरीज देखते हैं तो JioFiber के कुछ प्लान आपके लायक नहीं हैं. JioFiber का एक भी ब्रॉडबैंड प्लान ऐक भी प्लान ऐसा नहीं है जिसमें FUP नहीं है. सभी प्लान्स में FUP (Fair Usage Policy) हैं. यानी एक लिमिट तक आप हाई स्पीड डेटा यूज कर सकते हैं. हालंकि ऐसा नहीं है कि डेटा खत्म होने के बाद आपका इंटरनेट बंद हो जाएगा. क्योंकि डेटा खत्म होने केबाद आपको 1Mbps की स्पीड मिलती रहेगी. JioFiber ब्रॉडबैंड के प्लान में शुरुआती स्पीड 100Mbps है. ये स्पीड Netflix या Hotstar से लेकर दूसरे कॉन्टेंट ऐप्स के लिए काफी है. लेकिन 1Mbps की स्पीड जो आपको डेटा खत्म होने के बाद मिलेगी वो काफी नहीं है. ध्यान रहे, सभी प्लान की जो कीमते हैं वो बिना GST के हैं. GST अलग से है. 699 रुपये का प्लान आपके लिए काफी नहीं अब बात करते हैं 699 रुपये के प्लान की. इस प्लान में आपको 100Mbps की स्पीड तो मिलेगी, लेकिन इसके साथ आपको सिर्फ 100GB का डेटा मिलेगा. हालांकि शुरुआती ऑपर के तौर पर आपको छह महीने तक 50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. कुल मिला कर आपको 150GB डेटा मिल रहा है. इसकी वैलिडिटी 1 महीने की है. Netflix पर अगर आप हर दिन कम से कम एक फिल्म देखते हैं, यूट्यूब पर वीडियोज देखते हैं, इंटरनेट ब्राउजिंग करते हैं. तो 150GB डेटा एक महीने तक नहीं चलेगा. अगर आपके घर में TV है और इस पर Netflix देखते हैं. एवरेज हर दिन 1 फिल्म रख लें फिर भी 699 रुपये वाला प्लान आपके लिए नहीं है. Netflix पर आप स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD) एक घंटे कॉन्टेंट देखते हैं तो 1GB डेटा लगता है. वहीं अगर आप एचडी देखते हैं तो एक घंटे में 3GB डेटा लगता है. हर दिन एक फिल्म का ऐवरेज 2 घंटे रख लें. फिल्म के अलावा वीडियो और ब्राउजिंग में 2GB डेटा रख लें. यानी कुळ मिला कर एक दिन में आप 8 से 10GB डेटा खर्च कर रहे हैं. 30 दिन में आप 300GB डेटा यूज करेंगे, लेकिन 699 रुपये वाले प्लान में आपको 150GB ही डेटा मिलता है. वो भी कुछ महीनों के बाद 100GB हो जाएगा. इसलिए ये प्लान आपके लिए नहीं है. अगर आप बेसिक Netflix यूजर भी हैं, फिर भी ये प्लान आपके लिए नहीं है. क्या 849 का प्लान काफी है?
Technology
Netflix, Hotstar देखते हैं तो JioFiber के ये प्लान आपके लिए नहीं हैं
JioFiber के तहत आने वाले ब्रॉडबैंड प्लान में FUP है. यानी एक लिमिट तक आप 100Mbps की स्पीड यूज कर सकते हैं. इसके बाद स्पीड कम करके 1Mbps कर दी जाएगी. Reliance JioFiber का ऐलान हो चुका है. JioFiber के तमाम प्लान भी आ चुके हैं. 699 रुपये से 8,499 रुपये तक के प्लान हैं. अगर आप Netflix, Hotstar या दूसरे

Article Advertisement
Article Advertisement
अब बात करते हैं 849 रुपये के प्लान की. इस प्लान में 200GB डेटा मिलता है. शुरुआती कुछ महीनों के लिए आपको 200GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. यानी टोटल 400GB डेटा आपको मिलेगा. अगर आप ऐवरेज Netflix या दूसरे वीडियो ऐप यूजर हैं तो इस प्लान के तहत दिया जाने वाला डेटा आपके लिए कम पड़ जाएगा. Netflix द्वारा खपत किए जाने वाले डेटा के बारे में हमने ऊपर बताया है. अगर आप 4K TV पर Netlfix या कोई दूसरे कॉन्टेंट ऐप्स यूज करते हैं तो 1 घंटे में 7GB डेटा खपत होगा. इसके अलावा इंटरनेट ब्राउजिंग, यूट्यूब वीडियो और गेमिंग से लगभग 3 से 4GB डेटा की खपत करेंगे. यानी आप अगर हर दिन 10GB से 15GB डेटा की खपत कर रहे हैं तो महीने में आपको कम से कम 450GB डेटा की जरूरत होगी जो इस प्लान में नहीं मिलता है. इसलिए ये भी प्लान आपके लिए काफी नहीं होगा. 1,299 रुपये का प्लान इस प्लान के तहत आपको 200Mpbs की स्पीड मिलेगी. डेटा लिमिट की बात करें तो यहां आपको 500GB डेटा मिलेगा. शुरुआती ऑफर के तहत 250GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा. यानी टोटल आपको 750GB डेटा मिल रहा है. ये प्लान आपके लिए है. क्योंकि ऐवरेज यूजर हैं तो आपके लिए एक महीने में 750GB डेटा ठीक है. लेकिन आपके घर में कई लोग हैं, Netflix पर हर दिन सीरीज देख रहे हैं, वीकेंड पर 10 ऐपिसोड वाली सीरीज खत्म कर रहे हैं. ऐसे में ये भी प्लान आपके लिए नहीं है. आपको 2,499 रुपये के प्लान की तरफ देखना होगा जिसमें 2500GB डेटा दिया जाता है. JioFiber के तमाम प्लान को देख कर ऐसा लगता है कि कंपनी को कम से कम एक या दो प्लान ऐसे रखने चाहिए थे जिसमें कोई FUP न हो. कई ब्रॉडबैंड कंपनियां हैं जो बिना FUP के प्लान्स देती हैं और उनके पैक्स भी आक्रामक कीमत में आते हैं. भले ही हर कंपनी आपको 100Mbps स्पीड न दे, लेकिन Netlfilx जैसे कॉन्टेंट ऐप्स – 10Mbps से ऊपर के प्लान में काफी बेहतरीन चलते हैं और आज कल कंपनियां 50 Mbps वाले प्लान खूब दे रही हैं. Source-Aajtak
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
