अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

India

देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए

देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,07,95,716 हो गई है जबकि उपचाराधीन मामले घटकर 4,55,033 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार क

देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए

Article Advertisement

देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,07,95,716 हो गई है जबकि उपचाराधीन मामले घटकर 4,55,033 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1,206 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़ कर 4,07,145 हो गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 19,55,225 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 42,90,41,970 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत है। लगातार 19वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.34 प्रतिशत रह गयी है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,33,538 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। कोविड-19 से मरने वाले 1,206 नये मरीजों में से सर्वाधिक 738 महाराष्ट्र से, 130 केरल से और 68 कर्नाटक से हैं। देश में इस बीमारी से अब तक कुल 4,07,145 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 1,25,034 मरीज महाराष्ट्र के, कर्नाटक के 35,731, तमिलनाडु के 33,322, दिल्ली के 25,011, उत्तर प्रदेश के 22,689, पश्चिम बंगाल के 17,886 और पंजाब के 16,168 मरीज शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read