अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

क्लीनिक में नवजात की मौत पर हंगामा

क्लीनिक में नवजात की मौत पर हंगामा शहर के पूरब बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मधेपुरा जिले की महिला नुसरत जहां के परिजनों ने दो दिन पूर्व महिला

क्लीनिक में नवजात की मौत पर हंगामा

Article Advertisement

क्लीनिक में नवजात की मौत पर हंगामा शहर के पूरब बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

Article Advertisement

मधेपुरा जिले की महिला नुसरत जहां के परिजनों ने दो दिन पूर्व महिला को सामान्य जांच के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। दो दिनों से इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने कहा कि सब कुछ नियंत्रण में है जबकि दवाई देने के एक घंटे बाद पेट में पल रहे बच्चे की हरकत बंद हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी डॉक्टर को दी गई। बाद में बताया गया कि बच्चे की मौत हो गई है और उसका डिलीवरी कराना पड़ेगा। डिलीवरी के लिए फीस भी जमा करा दी गयी थी। फीस की और अधिक मांग की जाने लगी। पीड़ित के भाई अब्दुल्ला रहमान ने बताया कि कभी कर्मियों द्वारा 11 हजार तो कभी 15 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। काफी आग्रह के बाद भी वह बात समझने को तैयार नहीं थे। यहां तक की मरीज की रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही थी। मरीज के परिजनों के हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि परिजनों द्वारा सदर थाना में आवेदन नहीं दिया गया गया है। इस संबंध में डा. सीमा झा ने बताया कि बच्चा पहले से ही मर चुका था। मैंने केवल नॉर्मल डिलीवरी किया। परिजनों द्वारा ऑपरेशन का पैसा नहीं दिया गया था। इलाज का पैसा नहीं देना पड़े इसके लिए लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया और मंगलवार की अहले सुबह चुपके से मरीज को लेकर परिजन भाग गये। इसके बाद एक महिला आई और सामान ले जाने लगी। इसके बाद कर्मियों ने उसे रोककर फीस जमा करने को कहा। फीस जमा करने की बात सुन महिला के साथ आए एक व्यक्ति हंगामा करने लगे। इसके बाद इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read