BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

चंबल की गोद में पहुंचे 1225 नन्हें घड़ियाल

Published: 5/6/2021, 5:36:27 am165 viewsSeemanchal Live

चंबल की गोद में पहुंचे 1225 नन्हें घड़ियाल आगरा, चार जून (भाषा) एशिया की सबसे बड़े घड़ियाल विहार (सेंक्च्युरी) के कुनबे में बृहस्पतिवार को अंडे से निकले 1225 नन्हें घड़ियाल शामिल हो गये। ‘मदर काल’ (अंडों से आने वाली सरसराहट की अवाज) पर पहुंची मादा घड़ियाल ने बालू हटाई तो अंडों से बाहर निकले बच्चों न

चंबल की गोद में पहुंचे 1225 नन्हें घड़ियाल
चंबल की गोद में पहुंचे 1225 नन्हें घड़ियाल आगरा, चार जून (भाषा) एशिया की सबसे बड़े घड़ियाल विहार (सेंक्च्युरी) के कुनबे में बृहस्पतिवार को अंडे से निकले 1225 नन्हें घड़ियाल शामिल हो गये। ‘मदर काल’ (अंडों से आने वाली सरसराहट की अवाज) पर पहुंची मादा घड़ियाल ने बालू हटाई तो अंडों से बाहर निकले बच्चों ने चंबल का रुख किया। चंबल नदी में नर घड़ियाल ने नन्हें मेहमान की आगवानी की। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पाली से पचनदा तक तीन राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में होकर बहने वाली चंबल नदी में 1979 से लुप्तप्राय स्थिति में पहुंचे घड़ियालों का संरक्षण हो रहा है। उन्होंने बताया कि 10 साल से चम्बल नदी में प्राकृतिक तौर पर अंडों को सेने (हैचिंग) का काम हो रहा है। 65 से 70 दिन के हैचिंग काल के शुरू होने पर वन विभाग ने इनके नेस्ट (अंडों को रखने की जगह) पर लगी जाली हटा दी। उन्होंने कहा कि नेस्टिंग के टाइम पर वन विभाग ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर जाली लगाई थी ताकि कोई जानवर आदि अंडों को नष्ट न कर दें। शुक्रवार को रेंजर आर के सिंह राठौड़ ने बताया कि बाह रेंज में रेहा से उदयपुर खुर्द तक डेढ़ दर्जन स्थलों पर नेस्टिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि हैचिंग में 1225 नन्हें घडिय़ालों का जन्म हुआ है। वन कर्मियों की निगरानी में नेस्टों से निकलकर घड़ियाल शिशु चंबल नदी में पहुंचे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read