अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

क्षतिग्रस्त पुल की जगह नहीं किया गया नए पुल का निर्माण

क्षतिग्रस्त पुल की जगह नहीं किया गया नए पुल का निर्माण प्रखंड के पुरैनी पंचायत के वार्ड पांच में टूटी पुलिया की जगह नया पुल निर्माण नहीं कराए जाने से लोगों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों की ओर से पुल निर्माण की मांग लगातार किए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

क्षतिग्रस्त पुल की जगह नहीं किया गया नए पुल का निर्माण

Article Advertisement

क्षतिग्रस्त पुल की जगह नहीं किया गया नए पुल का निर्माण प्रखंड के पुरैनी पंचायत के वार्ड पांच में टूटी पुलिया की जगह नया पुल निर्माण नहीं कराए जाने से लोगों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों की ओर से पुल निर्माण की मांग लगातार किए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Article Advertisement

विभागीय उदासीनता के कारण स्थानीय लोगों मेंे आक्रोश भरता जा रहा है। मालूम हो कि वर्ष 2008 की भीषण बाढ़ में पुल टूटने के कारण पंचायत के पूरबी और पश्चिमी भाग के लोगों का एक- दूसरे की तरफ आना- जाना मुश्किल हो गया था। तब से करीब एक युग बीत गया लेकिन नए पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका है। पंचायत के इस महत्वपूर्ण पूल के टूटने के बाद से पंचायत के वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच सहित अन्य कई वार्डों में रहने वाले करीब दस हजार से अधिक की आबादी के सामने आवागमन की समस्या हो गई। लोगों को पूरब से पश्चिम और पश्चिम से पूरब आने जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। खासकर पश्चिम भाग के लोगों को प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य जगह जाने के लिए काफी घूमकर आना- जाना पड़ता है। दूसरी ओर पूरबी भाग के लोगों और कई पंचायत जैसे रामनगर महेश, इसराइन बेला, परमानंदपुर, मंगरवाड़ा, लक्ष्मीपुर भगवती आदि के हजारों लोगों को खासकर दुकानदारों को जदिया और त्रिवेणीगंज जैसे बाजार से खरीद बिक्री के लिए आवागमन में ये टूटा पुल बाधक बन गया है। बताया गया कि कभी इस पुल से इलाके के सैकडों व्यवसाइयों को काफी फायदा होता था जिस पर मानो ग्रहण सा लग गया है। हजारों की आबादी के सामने आवागमन की समस्या रहने के बाद भी विभाग और जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। पूर्व मुखिया मो. जलालुद्दीन, विनोद मंडल, पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, मो. मुद्दी, मो. अताबुल, मो. कमालआदि का कहना है कि बाढ़ से ध्वस्त पुल का पुनर्निर्माण नहीं कराने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार, जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से पुल का निर्माण कराने की मांग की है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read